24 घण्टे ऑनलाइन

धरती के नीचे दफ़न..., डीजीपी प्रशांत कुमार ने किया अपने दिल के एक टुकड़े को सुपुर्द-ए-खाक

लखनऊ। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने रविवार को एक्स पोस्ट लिखा कि आज मैंने अपने दिल के एक टुकड़े को नगर निगम, लखनऊ के निर्दिष्ट कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उन्होंने लिखा कि धरती के नीचे…

24GhanteOnline
April 13, 2025
2 min read

लखनऊ। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने रविवार को एक्स पोस्ट लिखा कि आज मैंने अपने दिल के एक टुकड़े को नगर निगम, लखनऊ के निर्दिष्ट कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उन्होंने लिखा कि धरती के नीचे दफ़न, लेकिन हमेशा के लिए मेरी आत्मा में बसा, वह जीवन का अंतहीन स्रोत था। प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने लिखा कि हर झटके के साथ, उसने दिलों को भर दिया और जीवन को रोशन कर दिया। उन्होंने लिखा कि शांति तुम्हारे साथ रहे प्रिय निमो।


Today, I laid to rest a piece of my heart at the designated burial ground of Nagar Nigam, Lucknow .
Buried beneath the earth but forever rooted in my soul,he was an endless source of paw-sitivity.
With every wag, he healed hearts and lit up lives .


Peace be with you dear Nemo pic.twitter.com/qtZfzBRxxU

— Prashant Kumar IPS (@PrashantK_IPS90) April 13, 2025


बताते चलें कि सोशल मीडिया पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) ने यूपी के DGP प्रशांत कुमार पर लगाये आरोप निराधार निकले। अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाते हुए लिखा था डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) सादे ड्रेस में मात्र एक एस्कॉर्ट के साथ विराम खंड, गोमती नगर स्थित खाली पड़े मैदान को देखने आए। मौके पर मौजूद गोमती नगर के एक मात्र सिपाही ने मुझे वीडियो डिलीट करने को धमकाया। पता नहीं क्या मामला है?


आज प्रातः 7:15 a.m पर @dgpup विराम खंड 5, गोमतीनगर स्थित हमारे आवास के सामने के खाली स्थान पर सादे में मात्र एक एस्कॉर्ट के साथ लगभग चुपके से आए, कुछ कार्य देखा, मुझे देखते ही निकल गए. मौके पर मौजूद गोमती नगर के एक मात्र सिपाही ने मुझे वीडियो डिलीट करने को धमकाया.

पता नहीं क्या… pic.twitter.com/qrrGuW13Lr


— Amitabh Thakur (Azad Adhikar Sena) (@Amitabhthakur) April 13, 2025

जबकि इस मामले में स्वयं DGP प्रशांत कुमार ने ट्वीट करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उनके पालतू जानवर नेमो का आज निधन हो गया है जिसको लेकर वह बेहद दुखी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें