आज श्रद्धालुओं को होंगे बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, पवित्र गुफा में करेंगे पूजा-अर्चना
बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से रवाना होने के साथ ही श्री अमरनाथ यात्रा की आज से शुरुआत हो गई है। यह यात्रा 38 दिनों तक चलने वाली है। इसके समापन…
बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से रवाना होने के साथ ही श्री अमरनाथ यात्रा की आज से शुरुआत हो गई है। यह यात्रा 38 दिनों तक चलने वाली है। इसके समापन की तारीख 9 अगस्त है। तीर्थयात्रियों ने बालटाल बेस कैंप से श्री अमरनाथ बाबा की पवित्र गुफा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। तीर्थयात्री अमरनाथ मंदिर में पहुंचकर बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इस मंदिर में बर्फ से बना शिवलिंग प्राकृतिक रूप से प्रकट होता है। अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू के भगवती नगर में यात्रा आधार शिविर से 5,892 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी।
तीर्थयात्रियों का जोरदार स्वागत
तीर्थयात्री दोपहर में कश्मीर घाटी पहुंचे जहां प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों को तैनात किया गया है।
14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग
इस गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बना शिवलिंग है। यात्रा सुबह-सुबह दो मार्गों से शुरू हुई। पहला पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग। अधिकारियों ने बताया कि पुरुष, महिला और साधुओं सहित तीर्थयात्रियों का जत्था दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के नुनवान बेस कैंप और मध्य कश्मीर के गंदेरबल के सोनमर्ग इलाके में बालटाल बेस कैंप से सुबह होते ही रवाना हो गया।
हवाई निगरानी
यात्रा के सुचारू संचालन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। हवाई निगरानी भी की जाएगी। 38 दिवसीय तीर्थयात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…
IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…
