24 घण्टे ऑनलाइन

डिप्टी सीएमओ को लड़की देखने जाना पड़ा भारी, बनाकर लूट लिए कैश-जेवरात

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाथरस में तैनात डिप्टी सीएमओ (Deputy CMO) को शादी के लिए लड़की देखने जाना भारी पड़ गया। आरोप है कि नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक घर में उन्हें और…

24GhanteOnline
August 25, 2025
2 min read

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाथरस में तैनात डिप्टी सीएमओ (Deputy CMO) को शादी के लिए लड़की देखने जाना भारी पड़ गया। आरोप है कि नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक घर में उन्हें और उनके दोस्त को बंधक बना लिया गया और उनसे नगदी व गहने लूट लिए गए।

घर में बंदी बनाकर लूट


पीड़ित डॉ. ए.के. सिंह (Deputy CMO AK Singh) , सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित विकास कॉलोनी, सेक्टर-10 के रहने वाले हैं और वर्तमान में हाथरस के बाग्ला जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता एवं डिप्टी सीएमओ के पद पर तैनात हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे तलाकशुदा हैं और अपनी रिश्ते की बहन रूबी के कहने पर रविवार को लड़की देखने मैनपुरी आए थे। रूबी ने पड़ोस की एक लड़की से शादी कराने की बात कही थी।

दोपहर करीब तीन बजे डॉ. सिंह अपने दोस्त ललित के साथ बसुंधरा कॉलोनी, हाथरस गेट पर लड़की के घर पहुंचे। यहां रिश्ते की बहन, एक अन्य महिला और दो पुरुष मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें और उनके दोस्त को घर में बंधक बना लिया।

नकदी और गहने लूटे


पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनके पास से 75 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, दो अंगूठियां, एक ब्रेसलेट और लड़की को देने के लिए लाए गए कपड़े लूट लिए। इसके बाद शाम करीब सात बजे उन्हें छोड़ा गया।

पुलिस जांच में जुटी


छुटने के बाद डॉ. सिंह (Deputy CMO AK Singh) ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ितों की निशानदेही पर पुलिस बताए गए घर पहुंची, लेकिन वहां ताला बंद मिला और आरोपी फरार थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें