24 घण्टे ऑनलाइन

इनकी छाती पर चलेगा बुलडोजर... काफिले पर चप्पलें फेंकने पर भड़के डिप्टी सीएम

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) के काफिले को घेरने, पत्थर और चप्पलें फेंकी गईं। इसके साथ ही मुर्दाबाद के नारे…

24GhanteOnline
November 6, 2025
2 min read

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) के काफिले को घेरने, पत्थर और चप्पलें फेंकी गईं। इसके साथ ही मुर्दाबाद के नारे में भी लगाए गए। इसका आरोप राजद समर्थकों पर लगा है। कहा जा रहा है कि मौके पर मौजूद समर्थकों ने ‘विजय कुमार सिन्हा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और पत्थर और चप्पलें फेंककर विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि, घटना के समय डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (Vijay Sinha) प्रचार के लिए इलाके से गुजर रहे थे। आरोप है कि, इस दौरान राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। साथ ही, चप्पल फेंकी और “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

उन्हें खोरियारी गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिसने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ को वहां से हटाया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, इस घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने बयान दिया है कि भीड़ में राजद के गुंडे हैं। गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया है। खोरियारी गांव के 404 और 405 बूथ नंबर हैं। सिन्हा ने आगे यह भी कहा कि उनको पता है कि एनडीए सत्ता में आ रही है इसलिए उनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।