मुझे कुरान, कलम और… तहव्वुर राणा ने NIA से की मांग
नई दिल्ली। भारत में प्रत्यर्पण के बाद 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Rana) इस वक्त एनआईए की हिरासत में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा को नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए मुख्यालय…
नई दिल्ली। भारत में प्रत्यर्पण के बाद 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Rana) इस वक्त एनआईए की हिरासत में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा को नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए मुख्यालय के अंदर एक हाई सिक्योरिटी वाले सेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। वहीं, पूछताछ में उसने कई राज खोले हैं। इस बीच राणा ने एनआईए के अधिकारियों से तीन चीजों की मांग की है- कुरान, कलम और कागज।
एक मीडिया हाउस की खरब के अनुसार, एनआईए मुख्यालय में तहव्वुर राणा के साथ अन्य सामान्य कैदियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। उसे किसी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं दी जा रही। हालांकि, उस पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Rana) ने कुरान की एक प्रति मांगी थी, जो हमने उपलब्ध कराई है। उसे अपने सेल में पांच बार नमाज़ पढ़ते हुए देखा गया है।”
कुरान के अलावा, राणा (Tahawwur Rana) ने कलम और कागज़ भी मांगा, जो उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा, उसने कोई और मांग नहीं की है। हालांकि, उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है कि वह खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए कलम का इस्तेमाल न करे।
भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट पर पहुंचते ही NIA ने किया गिरफ्तार
कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, तहव्वुर राणा को हर दूसरे दिन दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराए गए वकील से मिलने की इजाजत है। इस दौरान हर 48 घंटे में राणा की मेडिकल जांच की जा रही है।
बता दें कि राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट ने जांच एजेंसी को 18 दिनों की हिरासत दिए जाने के बाद शुक्रवार सुबह एनआईए मुख्यालय लाया गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
