24 घण्टे ऑनलाइन

AAP की हार के बाद सील किया गया दिल्ली सचिवालय, सभी फाइल सुरक्षित रखने का आदेश

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। रुझान में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। नई दिल्ली सीट से AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया ने भी हार स्वीकार की है। फिलहाल,…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। रुझान में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। नई दिल्ली सीट से AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया ने भी हार स्वीकार की है। फिलहाल, वोटों की काउंटिंग चल रही है। दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटें होना जरूरी है।

रुझानों में बीजेपी का 'कमल' 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आम आदमी पार्टी की 'झाड़ू' पिछड़ गई है। सिर्फ 23 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार 'जीरो' पर सिमटते नजर आ रही है। दिल्ली में बीजेपी ने पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी। राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल से बीजेपी वनवास झेल रही है।

इस बीच दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) को सील कर दिया गया है। सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि जीएडी की परमिशन के बिना कोई भी फाइल, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि सचिवालय (Delhi Secretariat) परिसर से बाहर न जाए।

दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है, "सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा के लिए, यह अनुरोध किया जाता है कि जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाएं। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभाग के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जाएं।"

कांग्रेस ने दिल्ली में खाता खोल लिया बस…, INDIA के नेता कस रहे तंज


जीएडी ने कहा, यह आदेश सचिवालय ऑफिस और मंत्रिपरिषद के ऑफिस पर भी लागू होगा। दोनों कार्यालयों के प्रभारियों को भी इस आदेश का पालन करना होगा। इस आदेश पर दिल्ली में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। बीजेपी का दावा है कि ये कदम सरकारी फाइल की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। जबकि आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि सरकार बदलते ही बीजेपी सचिवालय से फाइल जब्त करने की कोशिश कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।