दिल्ली हाई कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) को एक ईमेल के जरिए शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं और कोर्ट को खाली कराया है। ये ईमेल शुक्रवार…
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) को एक ईमेल के जरिए शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं और कोर्ट को खाली कराया है। ये ईमेल शुक्रवार सुबह मिला है। उसमें साफतौर पर लिखा गया था कि “पवित्र शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत” है और दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली कर देने की चेतावनी दी गई।
ईमेल में दावा किया गया है कि एक शख्स ने पाकिस्तान की आईएसआई से संपर्क कर पटना में 1998 जैसे धमाकों को दोहराने की साजिश रची है। इसमें राजनीतिक नेताओं और आरएसएस को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। साथ ही एक मोबाइल नंबर और कथित आईईडी डिवाइस को लेकर भी जानकारी दी गई है।
संदिग्ध मेल मिलने के बाद कोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बम स्क्वॉड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की तलाशी शुरू कर दी गई।
पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल साइबर सेल की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
