24 घण्टे ऑनलाइन

25 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस का वादा..., कांग्रेस ने दिल्ली में लॉन्च की दूसरी गारंटी

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले महीने यानी फरवरी में विधानसभा चुनाव (Delhi Elections) होने वाला है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर लोक लुभावन वादे करने शुरू कर दिए हैं। अब कांग्रेस (Congress) पार्टी ने…

24GhanteOnline
January 8, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले महीने यानी फरवरी में विधानसभा चुनाव (Delhi Elections) होने वाला है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर लोक लुभावन वादे करने शुरू कर दिए हैं। अब कांग्रेस (Congress) पार्टी ने दिल्लीवासियों के लिए 'जीवन रक्षा योजना' लॉन्च की है। इसके तहत दिल्ली के सभी नागरिकों को 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा यानी 25 लाख रुपए तक का फ्री इलाज होगा। इससे पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया था। पार्टी ने महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी योजना' शुरू करने की बात कही थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।

'प्यारी दीदी योजना' का ऐलान'


कांग्रेस (Congress)नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'प्यारी दीदी योजना' का ऐलान करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में आती है, तो पार्टी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। शिवकुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि पार्टी की पहली कैबिनेट मीटिंग में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी। इसी तरह की योजना सफल रूप से कर्नाटक में भी चल रही है

पार्टी vने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि यह स्कीम दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात है। जिस तरह कर्नाटक में वादा निभाया उसी तरह दिल्ली में भी वादा निभाएंगे। सरकार बनने पर दिल्ली की हर 'प्यारी दीदी' के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह आएंगे।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, ‘प्यारी दीदी योजना’ से दी केजरीवाल को पटखनी


शिवकुमार ने कहा, "कर्नाटक में महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। दिल्ली में सत्ता में आएगी तो पहली कैबिनेट में यह योजना लागू करेंगे। मैं यहां कर्नाटक मॉडल की तरह प्यारी दीदी योजना की घोषणा करने आया हूं। मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र में हमारी योजना को बीजेपी कॉपी कर रही है।"

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को चुनाव जीतने पर 2100 रुपये देने का वादा किया था। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।