24 घण्टे ऑनलाइन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नाम बता दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पारिवारिक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी छोटी बेटी का नाम बताया. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी…

24GhanteOnline
October 20, 2026
2 min read
दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नाम बता दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पारिवारिक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी छोटी बेटी का नाम बताया. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है। इस पोस्ट के जरिए फैंस को उनके पारिवारिक जीवन की एक झलक देखने को मिली। तस्वीर में कपल की बड़ी बेटी ‘दुआ’ अपनी छोटी बहन के साथ प्यार भरे पल बिताती नजर आ रही है।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “देवी पादुकोण सिंह”, साथ ही एक ‘बुरी नजर से बचाने वाला’ (ईविल आई) इमोजी भी लगाया। तस्वीर में पूरा परिवार क्रीम और सुनहरे रंग के पारंपरिक कपड़ों में एक जैसे लुक में नजर आ रहा है।

तस्वीर में दीपिका ने अपनी नवजात बेटी को गोद में लिया हुआ है और रणवीर मुस्कुरा रहे हैं, जबकि दुआ अपनी छोटी बहन को चूमने के लिए उसकी ओर झुक रही है।

दीपिका ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर यह शेयर किया, उनके फैंस और शुभचिंतकों ने इस परिवार और बच्ची के नाम पर खुशी जताई।

‘देवी’ नाम का हिंदू परंपरा में गहरा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है, जो इसे बेहद खास बनाता है।

गौर हो कि दीपिका और रणवीर ने 19 सितंबर, 2026 को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए बेटी के आने की जानकारी दी। पोस्ट में एक छोटे से पैरों के निशान के साथ “वेलकम बेबी गर्ल” (बेटी का स्वागत है) लिखा था, और साथ ही तारीख और उनके नाम भी दिए गए थे। इस घोषणा में उनकी बड़ी बेटी, दुआ का भी ज़िक्र था।

बता दे कि इस जोड़े ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी, दुआ का स्वागत किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…