24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह सजाए अपना टेरेस गार्डन, घर की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

गार्डन (Garden) घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। आंगन में हरियाली हो तो घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।फूलों की भीनी सी खुश्बू मन को फ्रैशनेस से भर देती है। आजकल घर छोटे होने के कारण आंगन में गार्डन में जगह…

24GhanteOnline
November 10, 2025
3 min read
इस तरह सजाए अपना टेरेस गार्डन, घर की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

गार्डन (Garden) घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। आंगन में हरियाली हो तो घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।फूलों की भीनी सी खुश्बू मन को फ्रैशनेस से भर देती है। आजकल घर छोटे होने के कारण आंगन में गार्डन में जगह ही नहीं बचती, इसके लिए गार्डन बनाने के लिए घर की छत अच्छा ऑप्शन है। आप भी अगर टैरिस पर गॉर्डन (Terrace Garden) बनाने की सोच रहे हैं तो इन बातों पर ध्यान जरूर दें।

टैरेस गार्डेनिंग (Terrace Garden) कैसे करते हैं


टैरेस गार्डेनिंग (Terrace Garden) करते समय सबसे पहले यह देख लें कि क्या आपका टैरेस गार्डेनिंग के भार को सह सकता है? टैरेस पर वॉटरप्रूफ लेयर बिछाने के बाद ही वहां गार्डेनिंग का काम शुरू करें। टैरेस गार्डेनिंग करते समय पानी निकलने के लिए ड्रेनेज सिस्टम ज़रूर बनाएं। पौधों को लगाने के लिए छोटे और बड़े कंटेनर का प्रयोग करें। गार्डेनिंग करते वक्त तीन लेन बनाएं। सबसे पीछे सबसे बड़ा पौधा, उसके बाद छोटा और सबसे आगे सबसे छोटा पौधा लगाएं।

decorate the terrace garden,terrace garden,household tips,home decor,gardening tips

अनुकूल मौसम

छत पर गार्डन लगाने की तैयारी करने के लिए बारिश का मौसम सबसे अच्छा है। बरसाती मौसम में मिट्टी फटाफट सेटल हो जाती है और पौधों को भी तेजी से बढ़ने लायक माहौल मिलता है।

एक्सपर्ट की सलाह लें टेरेस गार्डन (Terrace Garden) के लिए

आप जान लें कि केवल प्लांट्स या कम्पोज़्ड टेरेस गार्डन के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए आपको किस जानकर व्यक्ति से सलाह लेना चाहिए। इससे आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी मिलेगी जो आपको नहीं होगी। मन से काम करने पर हो सकता है आप कुछ चीज़ों को भूल जाएं। जैसे आपको कैसे पॉट खरीदने चाहिएॽ कम्पोज़्ड में कैसे यूज़ करना चाहिएॽ ऐसे तमाम विचारों के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेना ज़रूरी है। इससे आपको दो तरह से लाभ होगा एक तो आपका अच्छा टेरेस गार्डन बनेगा। दूसरा आपको कम क़ीमत में अच्छी सौगात मिल जायेगी। इस तरह सजाए अपने घर का टेरेस गार्डन

हैगिंग वाले गमले

छत को गमलों से अगर पूरी तरह कवर नहीं करना चाहते तो आप हैगिंग गमलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बास्केट में लगे हुए छोटे-छोटे फूलों वाले गमले गॉर्डन को बहुत अच्छी लुक देते हैं।

लताओं से सजाएं

टैरेस गार्डेनिंग (Terrace Garden) करने का मन बना रही हैं तो लताएं इसके लिए सबसे उपयुक्त होंगी। छत की दीवारों और एक्स्ट्रा पाइप को आप लताओं के सहारे छिपा सकती हैं।रूफ गार्डेनिंग करते समय छोटे पौधे के साथ तरह-तरह के फूलों का चुनाव कर सकती हैं। खूबसूरत और सुंगधित फूल आपके टैरेस की छटा में चार चांद लगा सकते हैं। आप किचन की बची-खुची चीजों का उपयोग कर इस गार्डन की खाद को तैयार करने की कोशिश करें। मिट्टी के बारे में किसी जानकार से सलाह ले लें और फिर इस मिट्टी में किचन वेस्ट मिलाते रहें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।