आने वाला है साल का सबसे छोटा दिन
दिसंबर (December) में साल का सबसे छोटा दिन भी होता है, जिसे अंग्रेजी में विंटर सोल्स्टिस कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 या 22 दिसंबर को सूर्य उत्तरायण होता है। यानी सूर्य उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश करता है।…
दिसंबर (December) में साल का सबसे छोटा दिन भी होता है, जिसे अंग्रेजी में विंटर सोल्स्टिस कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 या 22 दिसंबर को सूर्य उत्तरायण होता है। यानी सूर्य उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश करता है। खगोल विज्ञान के जानकारों के अनुसार, साल का सबसे छोटा दिन कभी 21 तो कभी 22 दिसंबर(December) को होता है। ऐसे में हम आपको दोनों दिनों की ग्रहों की स्थिति की जानकारी इस आर्टिकल में बता रहे हैं। कहा जाता है कि साल के सबसे छोटे दिन धरती की सूर्य से ज्यादा दूरी रहती है और चांद की रोशनी पृथ्वी पर लंबे समय तक पड़ती है। जानें साल के सबसे छोटे दिन के दिन शनि समेत ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी।
21 दिसंबर (December) 2024 को ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी-
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, गुरु वृषभ राशि में संचरण करेंगे। मंगल ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे। मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे।
शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे और ग्रहों के न्यायाधीश शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। राहु मीन राशि में संचरण करेंगे। मंगल वक्री अवस्था में हैं।
22 दिसंबर 2024 को ग्रहों की स्थिति- वृषभ राशि में गुरु रहेंगे। मंगल वक्री गति से कर्क राशि में गोचर में चलेंगे। सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर चलेगा। कन्या राशि में केतु रहेंगे। बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। सूर्य धनु राशि में रहेंगे। शुक्र मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में रहेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
