लैंडस्लाइड के बाद थमे टॉय ट्रेन के पहिये, कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद से ही तबाही मची हुई है। इसी बीच अब विश्व धरोहर कही जाने वाली कालका शिमला ट्रेन (Kalka-Shimla Train) भी 5 सितंबर तक रद्द कर दी गई है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की…
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद से ही तबाही मची हुई है। इसी बीच अब विश्व धरोहर कही जाने वाली कालका शिमला ट्रेन (Kalka-Shimla Train) भी 5 सितंबर तक रद्द कर दी गई है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई है।
सोमवार को बारिश के बाद कालका शिमला रेलवे ट्रैक (Kalka-Shimla Railway Track) पर कोटी से कनोह के बीच जगह-जगह मलबा गिरा हुआ है। इतना ही नहीं, कई जगहों पर ट्रैक डैमेज भी हो गया है। इस कारण लोगों की सुरक्षा और आपदा को देखते हुए रेलवे ने कालका शिमला (Kalka-Shimla ) रूट की सभी ट्रेनों को पांच सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि रविवार को सनवारा फाटक के पास भूस्खलन (Landslide) हुआ था। इस कारण शिमला से कालका आने वाली ट्रेनें काफी लेट हो गई थीं।
बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, कसोली, केलोंग, कुफरी, कुल्लू, मनाली, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना समेत लगभग सभी जिलों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग और जिला प्रशासन लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। मौसम विभाग, लोगों से नदी-नालों से उचित दूरी रखनी की बात कर रहा है, ताकि कोई भी हादसा ना हो। सितंबर के महीने में भी पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का असर कम होता नजर नहीं आ रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…
अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…
जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…
CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…
