24 घण्टे ऑनलाइन

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई

हैदराबाद: तेलंगाना में हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके संगारेड्डी में तीन मंजिला रासायनिक संयंत्र में विस्फोट (Chemical Plant Explosion) में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 38 हो गई और 43 कर्मचारी अभी भी लापता हैं।…

24GhanteOnline
July 1, 2025
2 min read

हैदराबाद:  तेलंगाना में हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके संगारेड्डी में तीन मंजिला रासायनिक संयंत्र में विस्फोट (Chemical Plant Explosion) में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 38 हो गई और 43 कर्मचारी अभी भी लापता हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 38 मृतकों में से कईं शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है और अब तक केवल नौ शवों की पहचान हो पाई है।

घायलों में से कुछ का अभी भी पाटनचेरू के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “मलबे के नीचे और लोग फंसे हो सकते हैं। मलबा साफ होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।”

पाशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची इंडस्ट्रीज संयंत्र में सोमवार सुबह हुए विस्फोट (Explosion) में बहुमंजिला इमारत मलबे में तब्दील हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने डीएनए विश्लेषण के साथ शवों की पहचान करने के लिए फोरेंसिक डॉक्टरों को क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है।

फिलहाल बचाव अभियान जारी है और राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से हैं।

अग्निशमन सेवा, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों के करीब 200 कर्मचारी घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।विस्फोट के कारणों की जांच करने और निवारक उपायों की सिफारिश करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…