गाजा में हमास नेता की मौत की पुष्टि, सुरंग के अंदर मिला मोहम्मद सिनवार का शव
सऊदी टीवी चैनल अल-हदथ ने सूत्रों से बताया कि गाजा में हमास नेता मोहम्मद सिनवार (Mohammad Sinwar) और उनके दस सहयोगियों के शव खान यूनिस में एक सुरंग के अंदर पाए गए। मोहम्मद सिनवार के मारे जाने की अंदेशा पिछले एक हफ्ते से…
सऊदी टीवी चैनल अल-हदथ ने सूत्रों से बताया कि गाजा में हमास नेता मोहम्मद सिनवार (Mohammad Sinwar) और उनके दस सहयोगियों के शव खान यूनिस में एक सुरंग के अंदर पाए गए। मोहम्मद सिनवार के मारे जाने की अंदेशा पिछले एक हफ्ते से लगाया जा रहा था, लेकिन इसकी पुष्टी नहीं हो पाई थी।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सिनवार (Mohammad Sinwar) के साथ-साथ राफा ब्रिगेड कमांडर मोहम्मद शबाना भी इजराइली हमलों में मारा गया। करीब पांच दिन पहले, IDF और शिन बेट ने खान यूनिस में यूरोपीय अस्पताल के नीचे भूमिगत बुनियादी ढांचे में स्थापित एक कमांड और कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में मौजूद हमास आतंकवादियों के खिलाफ एक सटीक हमला किया था। खबर है कि इसी हमले में सिनवार की मौत हुई है।
हमास के सीनियर मिलिट्री कमांडर सिनवार (Mohammad Sinwar) गाजा में हमास के पूर्व नेता याह्या सिनवार का छोटा भाई है, जिन्हें पिछले अक्टूबर में दक्षिणी गाजा में IDF ने मार गिराया था।
मुख्यमंत्री धामी ने जेपी नड्डा का किया स्वागत, ‘हाउस ऑफ हिमालय’ के उत्पाद किए भेंट
पिछले साल जुलाई में हमास के शीर्ष सैन्य कमांडर मुहम्मद देइफ की हत्या के बाद मोहम्मद सिनवार ने आतंकी समूह की सैन्य शाखा की कमान संभाली। बाद में, जब सिनवार के बड़े भाई को IDF के सैनिकों ने मार गिराया, तो वह गाजा पट्टी में हमास का नेता बन गया। मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद यह सवाल उठ रहा है कि हमास की कमान कौन संभालेगा। इजराइल लगभग सभी बड़े नेता और अधिकारियों को मार दिया है।
इजराइली अधिकारियों ने मुहम्मद सिनवार को बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ बातचीत के मामले में जिद्दी और युद्ध विराम समझौते तक पहुंचने में बाधा बताया है। सिनवार इजराइल के खिलाफ आतंकवादी कार्रवाइयों के लिए भी वांटेड है और दशकों से हमास के साथ काम कर रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
