24 घण्टे ऑनलाइन

एनडीए प्रत्याशी ज्योति मांझी पर जानलेवा हमला, RJD के समर्थकों पर लगा आरोप

बिहार के गया जी में बाराचट्टी से एनडीए प्रत्याशी ज्योति मांझी (Jyoti Manjhi) पर सुलेबट्टा में हमला होने कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में प्रत्याशी ज्योति देवी रो रही हैं। हालांकि, हमले के तुरंत…

24GhanteOnline
November 6, 2025
3 min read

बिहार के गया जी में बाराचट्टी से एनडीए प्रत्याशी ज्योति मांझी (Jyoti Manjhi) पर सुलेबट्टा में हमला होने कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में प्रत्याशी ज्योति देवी रो रही हैं। हालांकि, हमले के तुरंत बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी जाकर प्राथमिक उपचार कराया है। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए ज्योति देवी बोलीं कि अपने विधानसभा क्षेत्र के भलूआ के तरफ से जन संपर्क कर के शोभ कार्यालय कि ओर आ रहे थे। तभी सुलेबत्ता स्थित चांदों रोड के समीप 5 से 6 कि संख्या में लोग मुर्दाबाद और गैर समर्थन की बात करने लगे। इसी दौरान हमारा काफिला आगे बढ़ा तभी किसी ने हमारे ऊपर पत्थर फेंक कर मारा।

ज्योति (Jyoti Manjhi) ने कहा कि हमारे बाईं ओर चेस्ट में चोट लगी और हम गिर गए हैं। वहीं पास में रही हमारी महिला कार्यकर्ता ने हमें उठाया और खड़ा किया। इसके बाद दर्द होने के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि ये हमला राजद के समर्थकों ने किया है। साथ ही में उन्होंने यह भी कहा जहां जनसंपर्क करने जा रहे हैं वहां के बच्चा-बच्चा हमारे खिलाफ मुर्दाबाद और लालू यादव जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं। मुझ पर जानलेवा हमला किया गया है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं बताई।

गुरुवार करीब 3 बजे शोभ स्थित सुलेबट्टा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जन सभा करने के लिए आना है।

इसकी जानकारी ज्योति देवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिया है। उपचार के सम्बन्ध में संवाददाता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी साबिबुल हक से फोन पर बात किया। इसपर, उन्होंने कहा चोट लगने कि बात बताई जिसके बाद प्राथमिक इलाज किया गया है।

इस घटना के सम्बन्ध में आरोपी राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद यादव ने मीडिया को आरजेडी पर लगे आरोप पर कहा कि ये ज्योति मांझी (Jyoti Manjhi) चुनाव हार रही है। इसलिए इनके द्वारा ये षडयंत्र रचा जा रहा है हमारे राजद के समर्थक सभी अनुशासित होकर प्रचार प्रसार में लगे है।

उन्होंने आगे कहा कि जन संपर्क में सैकड़ों लोग रहते है। आज के आधुनिक जमाने में लगभग सभी के पास कैमरा वाला फोन होता है फिर क्यों किसी के मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड नहीं हुआ या कोई किया ये आरोप निराधार है। क्षेत्र के लोग इसबार बदलाव में मोड में है। सभी युवा जाति के लोग इन्हें हर क्षेत्र में नकार रहे हैं। इसलिए ये अलग-अलग तरह के षडयंत्र रच रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।