तिहाड़ जेल में बंद सांसद इंजीनियर रशीद पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे
नई दिल्ली। राजधानी के तिहाड़ जेल में जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर रशीद (Engineer Rashid) के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला सीट से आवामी इत्तेहाद पार्टी के सांसद रशीद टेरर फंडिंग…
नई दिल्ली। राजधानी के तिहाड़ जेल में जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर रशीद (Engineer Rashid) के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला सीट से आवामी इत्तेहाद पार्टी के सांसद रशीद टेरर फंडिंग मामले साल 2019 से जेल में बंद हैं। सांसद ने आरोप लगाया है कि जेल में किन्नरों के एक गुट ने उन पर घातक हमला कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सांसद इंजीनियर रशीद (Engineer Rashid) को हमले में मामूली चोटें आयी हैं। इस मामले में उनकी पार्टी AIP ने सांसद की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। AIP का दावा है कि इंजीनियर रशीद ने अपने वकील जावेद हूब्बी से मुलाकात के दौरान उन पर हुए हमले का जिक्र किया। उन्होंने अपने वकील को बताया कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने कश्मीरी कैदियों को प्रताड़ित करने के लिए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। जानबूझकर किन्नरों को उनके साथ बंद कर दिया गया है। उन्हें हमले के लिए उकसाया जाता है। रशीद ने आरोप लगाया कि पुरुष किन्नरों के एक हमले में वह बाल-बाल बचे।
सांसद (Engineer Rashid) ने अपने वकील जरिये दावा किया कि उन्हें किन्नरों के एक समूह ने धक्का दिया और एक गेट उन पर फेंका। लेकिन, एक चमत्कारिक बचाव से वह बच गए। अगर गेट सीधा लगता तो जानलेवा हो सकता था। यह भी आरोप है कि रशीद से पहले कश्मीरी कैदियों अयूब पठान, बिलाल मीर और अमीर गोजरी पर भी किन्नरों ने हमला किया है। ये किन्नर एचआईवी पॉजिटिव घोषित हैं और जानबूझकर उन्हें कश्मीरी कैदियों के साथ रखा गया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में इंजीनियर रशीद ने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा सीएम उमर अब्दुल्ला और सज्जाद गनी लोन को बारामूला सीट पर 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। सांसद को हाल ही में मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने के कस्टडी पेरोल पर भेजा गया था। रशीद पर आतंकियों और अलगाववादियों के लिए धन जुटाने का आरोप है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
