24 घण्टे ऑनलाइन

डीसी और एसडीएम रोजाना समाधान शिविर में सुनें शिकायतें : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। अब समाधान शिविर में उपायुक्त और एसडीएम को प्रतिदिन हिस्सा लेना होगा और लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करना होगा। साथ ही यदि शिकायतकर्ता को एक ही मुद्दे के लिए बार-बार समाधान शिविर जाना पड़ता है तो इसके…

24GhanteOnline
April 3, 2025
2 min read

चंडीगढ़। अब समाधान शिविर में उपायुक्त और एसडीएम को प्रतिदिन हिस्सा लेना होगा और लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करना होगा। साथ ही यदि शिकायतकर्ता को एक ही मुद्दे के लिए बार-बार समाधान शिविर जाना पड़ता है तो इसके लिए अधिकारी जवाबदेह होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने यह आदेश वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में जनता से बातचीत के बाद अधिकारियों को दिए।

सीएम (CM Nayab Saini) ने इस बात पर जोर दिया कि जिला स्तर के अलावा उपमंडल मुख्यालयों पर भी नियमित रूप से समाधान शिविर होने चाहिए। इसमें एसडीएम के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी भी इन शिविरों में मौजूद रहें। इस दौरान बताया कि अक्तूबर से मार्च 2025 तक सभी जिलों में समाधान शिविरों में प्राप्त 18,925 शिकायतों में से 10,955 शिकायतों का समाधान हो चुका है। 6,639 शिकायतें लंबित हैं और 1,331 को खारिज कर दिया गया है। वहीं, शहरी स्थानीय निकायों में आयोजित समाधान शिविरों में 8,635 शिकायतों में से 5,761 का समाधान हो चुका है। 1,813 शिकायतें लंबित हैं और 1,061 को खारिज कर दिया गया है।

फीस मांगने के मामले की जांच के आदेश


मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने शिविर में आए लोगों से बातचीत भी की। इस दाैरान रोहतक की एक महिला ने निजी स्कूल की ओर से धारा 134-ए के तहत बच्चे के दाखिले के लिए फीस मांगने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने मामले की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि जिले का कोई भी स्कूल इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त न हो।

यमुनानगर के बिलासपुर में समाधान शिविर में आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) को बताया कि कई प्रयासों के बावजूद वह अपनी फसल के नुकसान का विवरण ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पा रहा है। इस पर सैनी ने बिलासपुर के एसडीएम को निर्देश दिए कि वे इस मुद्दे को वित्त आयुक्त, राजस्व के समक्ष उठाएं और सुनिश्चित करें कि इसका जल्द से जल्द समाधान हो।

पानीपत में लंबित मामलों पर उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि एक वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही स्थिति का आकलन करने के लिए पानीपत का दौरा करेंगे ताकि इस दिशा में उचित कदम उठाए जा सकें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…