गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू
पुलिस टीमों ने 175 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई भी की लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 602वें दिन…

- पुलिस टीमों ने 175 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई भी की
- लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं
- ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 602वें दिन 113 नशा तस्कर गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त प्रदेश बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान—’गैंगस्टरों पर वार’— की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय से, पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चला रही हैं।
277वें दिन, पुलिस टीमों ने 223 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 80,458 हो गई है।
इसके अतिरिक्त 175 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान दो फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
आम लोग, ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 602वें दिन भी जारी रखा। आज 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 358 ग्राम हेरोइन, 1920 नशीली गोलियां और 3160 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 602 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 87,600 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
