24 घण्टे ऑनलाइन

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

पुलिस टीमों ने 171 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई भी की लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से दे सकते हैं जानकारी ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 595वें दिन 122…

24GhanteOnline
October 17, 2026
2 min read
‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू
  • पुलिस टीमों ने 171 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई भी की
  • लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से दे सकते हैं जानकारी
  • ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 595वें दिन 122 नशा तस्कर 2.2 किलोग्राम हेरोइन सहित काबू
चंडीगढ़: राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन आज पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित किए गए और मैप किए गए 500 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू किए गए निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्यभर में विभिन्न जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के साथ समन्वय स्थापित करके विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 270वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 175 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 79,018 हो गई है।

इसके अलावा, 171 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान नौ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध या आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 595वें दिन भी जारी रखते हुए आज 122 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 7.2 किलोग्राम अफीम, 225 किलोग्राम भुक्की (पोस्त), 6,622 नशीली गोलियां और 2,000 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई।

इसके साथ ही, अभियान के पिछले 595 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 86,091 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए उपचार करवाने हेतु राजी किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…