दाऊद का करीबी 'चिकना' गोवा से गिरफ्तार, मुंबई में चलाता था ड्रग फैक्ट्री
दाऊद इब्राहिम के गुर्गे और डोंगरी में उसकी ड्रग्स की फैक्ट्री संभालने वाले ड्रग तस्कर दानिश चिकना (Danish Chikna) को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। दानिश चिकना दाऊद इब्राहिम का करीबी है, जो भारत में ड्रग्स सिंडिकेट का…
दाऊद इब्राहिम के गुर्गे और डोंगरी में उसकी ड्रग्स की फैक्ट्री संभालने वाले ड्रग तस्कर दानिश चिकना (Danish Chikna) को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। दानिश चिकना दाऊद इब्राहिम का करीबी है, जो भारत में ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा है। इससे पहले भी NCB ने उसे गिरफ्तार किया था। उसपर आरोप था कि डोंगरी इलाके में ड्रग्स सिंडिकेट चला रहा है। उसका असली नाम दानिश मर्चेंट है। गोवा में होने वाली यह गिरफ्तारी NCB मुंबई के जरिए हुई है। इस गिरफ्तारी से दाऊद के ड्रग्स कारोबार को बड़ा झटका लगा है।
पुलिस मामले में आगे की जांच में दानिश चिकना (Danish Chikna) से पूछताछ करने में जुटी हुई है। इससे पहले भी उसे पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। वहीं 2019 में एनसीबी के डोंगरी इलाके में दाऊद की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों की ड्रग्स बरामद की थी। उस समय जहां ड्रग पकड़ी गई थी। वहां सब्जी की दुकान संचालित की जा रही थी। इसी दुकान की आड़ में ही पूरे कारोबार को चलाया जा रहा था।
उस समय, मर्चेंट (Danish Chikna) को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि वह कुछ ही समय बाद जेल से बाहर आ गया था। चिकना ही दाऊद के पूरे ड्रग कारोबार को मैनेज करता है। पूरे मुंबई समेत देशभर में उसका नेटवर्क काम करता है। कई बार गिरफ्तार होने के बाद भी वह ड्रग कारोबार चला रहा है। हालांकि पुलिस ने पहले ही उसकी फैक्ट्री को ढहा दिया था।
गोवा से गिरफ्तार होने के बाद पुलिस उसे मुंबई लेकर आएगी। जहां उससे पूरे ड्रग कारोबार को लेकर पूछताछ की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
