24 घण्टे ऑनलाइन

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर, तटीय इलाकों से लोगों का रेस्क्यू

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी। इसके चलते आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, अनाकापल्ली, काकीनाडा और कोनासीमा…

24GhanteOnline
October 28, 2026
1 min read
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर, तटीय इलाकों से लोगों का रेस्क्यू

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी। इसके चलते आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, अनाकापल्ली, काकीनाडा और कोनासीमा इलाकों में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

तूफान के चलते 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए हैं।

ओडिशा में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है; 16 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान का असर सिर्फ आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक ही सीमित नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।