24 घण्टे ऑनलाइन

चीन में चक्रवाती तूफान ‘वुटिप’ का कहर, हजारों बेघर, उड़ानें रद्द

चीन के हैनान प्रांत में तूफान वुटिप (Cyclone Wutip) की आफत के खतरे को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन ने एहतियातन बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान (Rescue operation) चलाया और…

24GhanteOnline
June 14, 2025
2 min read

चीन के हैनान प्रांत में तूफान वुटिप (Cyclone Wutip) की आफत के खतरे को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन ने एहतियातन बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान (Rescue operation) चलाया और स्कूल बंद किए और रेल सेवाएँ रोक दी हैं। गुरुवार रात 8 बजे तक 16,561 लोगों को निर्माण स्थलों, बाढ़ संभावित निचले इलाकों और लैंडस्लाइड की आशंका वाले क्षेत्रों से निकाला गया। साथ ही प्रांत के 30,721 मछली पकड़ने वाले जहाज या तो बंदरगाहों पर लौट आए हैं या अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिए गए हैं और 40,000 से अधिक मछुआरों को भी तट पर लाया गया है।

खबरों के अनुसार, वुटिप (Cyclone Wutip) के कारण छह शहरों और काउंटी में 100 मिलीमीटर से अधिक मूसलाधार बारिश होने तथा 63 मील प्रति घंटे (101 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से हवाएं चलने की आशंका है।

इस बीच, हैनान के दक्षिण-पश्चिमी तट से लगभग 26 किलोमीटर दूर एक कार्गो जहाज पर फंसे 12 क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है। नन्हाई रेस्क्यू ब्यूरो को गुरुवार शाम मदद की सूचना मिली, जिसके बाद 6:30 बजे बचाव पोत रवाना हुआ और रात 11:50 बजे दुर्घटनास्थल पर पहुंचा। तीन मीटर ऊंची लहरों के बीच 43 मिनट के भीतर सभी 12 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्हें फिलहाल बचाव पोत पर ही रखा गया है, जहां उन्हें आवश्यक वस्तुएं और मेडिकल सेवाएं दी जा रही हैं। मौसम अनुकूल होने पर उन्हें तट पर लाया जाएगा।

सान्या शहर में सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, निर्माण स्थल और पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं। जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और सान्या हवाई अड्डे से गुरुवार रात 10 बजे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हैनान में हाई-स्पीड रेल सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, जो शनिवार को फिर शुरू होने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…