24 घण्टे ऑनलाइन

स्वाद और सेहत का खजाना हैं कर्ड राइस, अपने डिनर में करें शामिल

देश-दुनिया में आजकल दक्षिण भारतीय भोजन बहुत पसंद किया जा रहा हैं जो कि स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करता हैं। दक्षिण भारत के बेहतरीन व्यंजनों में से एक हैं कर्ड राइस (Curd Rice) जिसकी Recipe आज हम आपको बताने जा रहे हैं।…

24GhanteOnline
February 8, 2026
2 min read
स्वाद और सेहत का खजाना हैं कर्ड राइस, अपने डिनर में करें शामिल

देश-दुनिया में आजकल दक्षिण भारतीय भोजन बहुत पसंद किया जा रहा हैं जो कि स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करता हैं। दक्षिण भारत के बेहतरीन व्यंजनों में से एक हैं कर्ड राइस (Curd Rice) जिसकी Recipe आज हम आपको बताने जा रहे हैं। प्रोटीन, कैल्शियम और कारबोहाइड्रेट का बेहतरीन स्त्रोत कर्ड राइस (Curd Rice) आपको बहुत पसंद आएगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

कर्ड राइस (Curd Rice) बनाने की सामग्री

- उबले चावल 4 कप
- दही 3 कप
- दूध ½ कप
- पानी ½ कप (वैकल्पिक)
- हरी मिर्च 2
- अदरक 2 इंच का टुकड़ा
- नमक 1½ छोटा चम्मच

तड़के के लिए सामग्री

- मूँगफली 1/4 कप
- सरसों / राई 2 छोटे चम्मच
- करी पत्ते 7-8
- कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
- घी 1 बड़ा चम्मच


curd rice recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

कर्ड राइस (Curd Rice) बनाने की विधि

- हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर महीन-महीन काट लें।
- अदरक को छीलकर धो लें और फिर उसे बारीक काट लें।
- उबले चावल को अच्छे से मसल लें। दही चावल बनाने के लिए ज़्यादा गले चावल अच्छे रहते है।
- दही को अच्छे से फेट लें और इसमें दूध मिला लें।
- अब दही में चावल मिलाएँ और इसमें डालें नमक, कटी मिर्च और अदरक और अच्छे से मिलाएँ।
- अब तड़के के लिए पैन में घी गरम करें। इसमें राई तड़काएँ और फिर डालें करी पत्ते और कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें।
- अब इसमें मूँगफली डालकर मध्यम आँच पर भूनें। मूँगफली को पूरी तरह से भूनने में 3-4 मिनट का समय लगता है। अब आँच बंद कर दें।
- अब इस तड़के को दही चावल के ऊपर डालें। दही चावल अब तैयार हैं।
- दही चावल को कटे हरे धनिया से सजाकर परोसें।
- आप चाहें तो दही चावल (Curd Rice) को अदरक के अचार के साथ भी परोस सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।