24 घण्टे ऑनलाइन

श्री काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, घाटों पर बैरिकेडिंग

वाराणसी: सावन (Sawan) माह के अंतिम सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Dham) में मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। बाबा के जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।…

24GhanteOnline
August 4, 2025
2 min read

वाराणसी: सावन (Sawan) माह के अंतिम सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Dham) में मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। बाबा के जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। अधिकारियों ने कतार में खड़े भक्तों पर पुष्प वर्षा की।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कांवड़ मार्ग और श्री काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को जलमग्न घाट क्षेत्रों में प्रवेश से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और चेतावनी संदेश बोर्ड लगाए गए हैं।

श्री अग्रवाल ने बताया कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील घाटों और मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। घाटों पर लाउडस्पीकर और मोबाइल पुलिस यूनिट्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को जलमग्न क्षेत्रों से दूर रहने, सावधानी बरतने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की घोषणाएं की जा रही हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांवड़ मार्ग पर दिशा-निर्देशक बोर्ड लगाए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, पुलिस चौकियों पर विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें