क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने अरबपति फुटबॉलर, जानें प्लेयर की नेट वर्थ
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने मैदान के साथ-साथ अब वित्तीय दुनिया में भी इतिहास रच दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, रोनाल्डो की कुल संपत्ति 1.4 बिलियन यूएस डॉलर (लगभग 11,500…
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने मैदान के साथ-साथ अब वित्तीय दुनिया में भी इतिहास रच दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, रोनाल्डो की कुल संपत्ति 1.4 बिलियन यूएस डॉलर (लगभग 11,500 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है। भारतीय रुपये में देखें तो यह धनराशि करीब 12,352 करोड़ रुपये के आस पास आती है। इसी के साथ वे फुटबॉल इतिहास के पहले अरबपति खिलाड़ी बन गए हैं। यह उपलब्धि किसी गोल या ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि उनके बैंक बैलेंस और वित्तीय प्रबंधन की बदौलत हासिल हुई है।
फुटबॉल के मसीहा क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का करियर कई शानदार उपलब्धियों से भरा रहा है। रोनाल्डो लंबे समय तक, लियोनेल मेसी के साथ खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करते रहे हैं।
40 वर्षीय दिग्गज ने 2002 से 2023 के बीच 550 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की थी। यह धनराशि उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसे बड़े यूरोपीय क्लबों के साथ खेलने और निवेश एवं एंडोर्समेंट से हासिल हुई था।
अल नास्र क्लब
यूरोप में उनका वेतन मेसी के बराबर था, लेकिन 2023 में सऊदी अरब के अल नास्र क्लब (Al Nasr Club) से साइन करने के बाद उनकी कमाई में बड़ा अंतर आया।
साइनिंग बोनस
ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस सौदे के तहत उन्हें कर-मुक्त 200 मिलियन यूएस डॉलर वार्षिक वेतन और बोनस मिला, साथ ही 30 मिलियन यूएस डॉलर का साइनिंग बोनस भी दिया गया।
2002 से 2023 तक, रोनाल्डो ने कुल 550 मिलियन us dollars से अधिक वेतन कमाया, जो उन्हें इतिहास के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों में से एक बनाता है।
सोशल मीडिया
रोनाल्डो का सोशल मीडिया पर कोई सानी नहीं है। Instagram पर उनके फॉलोअर्स की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां 665 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। जहां वह एक पोस्ट से करोड़ों में कमाई करते हैं।
Nike ब्रांड
रोनाल्डो के कमाई का दूसरा सबसे बड़ा जरिया Nike का ब्रांड है। इस डील से उन्हें प्रत्येक साल करीब 18 मिलियन डॉलर प्राप्त होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
