24 घण्टे ऑनलाइन

अनिल दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर ढेर, 50 हजार का था इनामी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने शनिवार शाम कुख्यात अपराधी और अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य बलराम ठाकुर (Balram Thakur) को मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया है। बलराम ठाकुर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया…

24GhanteOnline
September 20, 2025
2 min read
अनिल दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर ढेर, 50 हजार का था इनामी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने शनिवार शाम कुख्यात अपराधी और अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य बलराम ठाकुर (Balram Thakur) को मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया है। बलराम ठाकुर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दो दिन पहले ही उसने गाजियाबाद में मदन स्वीट्स और एक लोहे के कारोबारी से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मुठभेड़ वेव सिटी थाना क्षेत्र के अंडरपास पर हुई है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बलराम (Balram Thakur) ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने मुठभेड़ में एनकाउंटर को अंजाम दिया है। बलराम ठाकुर की तलाश लंबे समय से की जा रही थी और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे। बलराम के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

uttar pradesh gaziyabad ancounter anil dujana balram | अनिल दुजाना गैंग का बदमाश  ढेर, 25 राउंड चलीं गोलियां: गाजियाबाद में 50 हजार का इनामी था, 2 कारोबारी  से 75 लाख ...

शनिवार (20 सितंबर 2025) की देर शाम पुलिस को दुजाना गैंग के कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर (Balram Thakur) की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत बदमाश को पकड़ने के लिए टीम तैयार की। पुलिस टीम जब वेव सिटी क्षेत्र में बने अंडरपास के पास पहुंची तो वहां पर बलराम ठाकुर ने पुलिस वैन को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में पुलिस के वाहन को नुकसान हुआ है साथ ही तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने तुरंत जवाबी फायरिंग शुरू की और बलराम को मार गिराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।