24 घण्टे ऑनलाइन

CM विष्णु देव साय से क्रिकेटर रिंकू सिंह ने की मुलाकात, खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

आज CM विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू…

24GhanteOnline
November 23, 2025
1 min read

आज CM विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ( CM Vishnu Dev Sai) ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं और राज्य में खेलों को नई दिशा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई।

CM साय ( CM Vishnu Dev Sai) ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक की अवधारणा और उसके माध्यम से उभर रही स्थानीय प्रतिभाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।