24 घण्टे ऑनलाइन

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

इस तकनिकी के जमाने में लोग किताबों से दूर होते जा रहे हैं। लेकिन कई लोग होते हैं जिन्हें अभी भी किताबों का शौक हैं और वे अपने खाली समय में किताब पढ़ने का मन बनाते हैं। ऐसे में घर में किताबें रखने के लिए खास जगह बनाई जाती…

24GhanteOnline
August 22, 2026
3 min read
इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

इस तकनिकी के जमाने में लोग किताबों से दूर होते जा रहे हैं। लेकिन कई लोग होते हैं जिन्हें अभी भी किताबों का शौक हैं और वे अपने खाली समय में किताब पढ़ने का मन बनाते हैं। ऐसे में घर में किताबें रखने के लिए खास जगह बनाई जाती हैं जहां किताबों को अच्छे से रखा जा सके। ऐसे में आज हम आपके लिए क्रिएटिव बुकशेल्फ (Bookshelves) के डिजाईन लेकर आए हैं जो किताबों को सहेज कर रखने के साथ ही आपके घर के इंटीरियर को निखारने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन क्रिएटिव बुकशेल्फ (Bookshelves) के बारे में।




types of bookshelves for your home,household tips,home decor tips
मिनिमलिस्ट ट्री बुकशेल्फ (Bookshelves)

अपनी किताबों के कलेक्शन को क्रिएटीव तरीके से डिस्प्ले करने का एक और क्रिएटीव तरीका है ट्री बुकशेल्फ vतैयार करना। मिनिमलिस्ट डेकोर का सबसे कठिन काम है ऐसा फर्नीचर ढूँढना जो कि थीम से जुड़ा हुआ हो, लेकिन आपकी ज़रूरत के हिसाब से आपको सब स्टोर करने की अनुमति देता हो। मिनिमलिस्ट ट्री बुकशेल्फ इस उद्देश्य के लिए परफेक्ट है। अपनी थीम पर बने रहकर आप कई किताबें स्टोर कर सकते हैं। साथ ही यह बुक केस अपने आप में एक शानदार डेकोरेशन है।

Bookshelf Designs: ये 6 क्रिएटिव बुकशेल्फ डिज़ाइन आपको खूब पसंद आने वाली है  - Grehlakshmi

एक्स्ट्रा कॉम्फी बुक शेल्फ (Bookshelves) चेयर

अगर आपको पढ़ना पसंद हैं और किताबों के बीच घिरे रहना चाहते हैं, तो एक्स्ट्रा कॉम्फी बुक शेल्फ चेयर आपके लिए काम की साबित हो सकती है।

Wooden Wall Hanging Bookshelf at Rs 1100 | Wooden Bookshelf in New Delhi |  ID: 22330197412

हैंगिंग बुकशेल्फ (Bookshelves)

कभी-कभी आपके रूम के फ्लोर पर बुक शेल्फ के लिए जगह नहीं होती है, तब आपको हैंगिग बुक शेल्फ की तलाश करनी चाहिए। हैंगिंग बुक शेल्फ आपके बेडरूम, लिविंग रूम या यहां तक कि कमर्शियल स्पेस में भी कमाल की लगेगी।




types of bookshelves for your home,household tips,home decor tips

एनिमल शेप बुकशेल्फ (Bookshelves)

अगर आप जानवरों से बहुत प्यार करते हैं, तो आप अपने बुकशेल्फ को इसका टच दे सकते हैं। आप बुक शेल्फ की डिज़ाइन जानवर की आकृति की बनवा सकते हैं और अपने रूम को एक यूनिक लुक दे सकते हैं। आप ऊंट, हाथी, गाय से लेकर खरगोश, जिराफ जैसी जानवरों के शेप वाला बुक शेल्फ वाकई इंटीरियर में चार चाँद लगाएगा। एनिमल शेप बुक शेल्फ किसी भी रूम के लिए एक क्रिएटीव ऑप्शन हो सकते हैं और पूरे रूम के स्टाइल को बदल सकते हैं।

280 Skatebort ideas | skateboard, skate, skateboard photography कूल स्केटबोर्ड बुकशेल्फ (Bookshelves) अगर आप वाकई एक कूल बुकशेल्फ की तलाश कर रहे हैं तो स्केटबोर्ड से कूल कुछ हो नहीं सकता है। वे लोग जिनके पास स्केटबोर्ड है लेकिन अभी उनका उतना इस्तेमाल नहीं करते हैं, उससे यूनिक और क्रिएटीव बुक शेल्फ बना सकते हैं। बुक स्टोरेज के लिए यह एक कमाल का आइडिया है। आमतौर पर स्केटबोर्ड बुकशेल्फ किसी टीनेजर या युवा के कमरे के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। आप उनके रूम के बुकशेल्फ में यह डिज़ाइन तैयार करवा सकते हैं। Buy Sparkenzy Wall Mount Bookshelf @45% OFFER — SPARKENZY.COM -SPARTAN  RETAIL (GSTIN:33ATWPG4413E1ZU)

वॉल बुकशेल्फ (Bookshelves)

वॉल बुकशेल्फ एक एवरग्रीन और क्रिएटीव आइडिया है अपने बुक स्टोरेज के लिए। ये वॉल टू वॉल शेल्फ स्टाइलिश डेकोर विकल्प है। ये आप लिविंग रूम, बेडरूम या स्टडी रूम में तैयार करवा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।