24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली से पहले घर में लगाएं यह पौधा, धन खुद चलकर आएगा आपके पास

आज के समय में सभी की इच्‍छा होती है कि वो धनवान बन जाएं और उन्‍हें किसी प्रकार के कोई अभाव का सामना ना करना पड़े। वास्‍तु के अनुसार घर का वास्‍तु खराब हो तो नौकरी, बिजनेस सभी में नुकसान होता है। लेकिन अगर वास्‍तु सुधर…

24GhanteOnline
October 15, 2025
2 min read

आज के समय में सभी की इच्‍छा होती है कि वो धनवान बन जाएं और उन्‍हें किसी प्रकार के कोई अभाव का सामना ना करना पड़े। वास्‍तु के अनुसार घर का वास्‍तु खराब हो तो नौकरी, बिजनेस सभी में नुकसान होता है। लेकिन अगर वास्‍तु सुधर जाए तो धन संपदा खुद चलकर आपके पास आती है। हिंदू धर्म की मान्‍यताओं के अनुसार सभी देवी एवं देवताओं का कोई एक प्रिय पौधा होता है। दीपावली के दिन धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। आइये समझते हैं कि कुबेर जी को कौन सा पौधा प्रिय है और इसे लगाने के क्‍या लाभ हैं।

धन के देवता हैं कुबेर


कुबेर को हिंदू धर्म में धन का देवता कहा गया है। यह माना जाता है कि इनकी कृपा जिस पर हो जाए उसका जीवन ही बदल जाता है और उसे कभी धन की कमी नहीं होती।

पौधा कुबेर जी को प्रिय है उसका नाम क्रासुला (Crassula)  है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार यह पौधा बहुत शुभ एवं लाभकारी फल देने वाला होता है। इसे घर के आंगन में लगाना अच्‍छा माना गया है। इस पौधे को लकी ट्री, मनी ट्री, सकुलेंट्स, पुलाव का पौधा या फिर क्रासुला ओवाटा के नाम से भी जाना जाता है।

उत्‍तर दिशा में लगाएं


जब भी हम घर में कोई पौधा लगाएं तो उसे वास्‍तु के हिसाब से सही दिशा देखकर ही लगाना चाहिये। क्रासुला (Crassula) के पौधे को उत्‍तर दिशा में लगाया जाता है। तभी इसके शुभ परिणाम सामने आते हैं।

मिलती है विशेष कृपा


वास्‍तु के अनुसार जो भी व्‍यक्ति क्रासुला (Crassula) के पौधे को घर में लगाता है उस पर भगवान कुबेर जी की विशेष कृपा बरसती है। धार्मिक और वास्‍तु दोनों दृष्टियों से इस पौधे को लगाना हितकारी है।

धन की कमी नहीं होगी


ऐसा कहा जाता है कि जिसने भी सही दिशा में, सही ढंग से क्रासुला (Crassula) के पौधे को घर में लिया उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। इतना ही नहीं, उसके अटके हुए काम भी पूरे होने लगते हैं। घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और परिवार के सदस्‍यों में भी मतभेद नहीं होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।