चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत; 30 से ज्यादा घायल
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत जा रही एक ट्रेन (Train) उस समय पटरी से उतर गई जब एक क्रेन उसके ऊपर गिर गई है। पुलिस ने कहा कि इस बड़े हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30…

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत जा रही एक ट्रेन (Train) उस समय पटरी से उतर गई जब एक क्रेन उसके ऊपर गिर गई है। पुलिस ने कहा कि इस बड़े हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 घायल हो गए है। यह दुर्घटना बुधवार, 14 जनवरी की सुबह बैंकॉक से 230 किमी दूर नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी से इस बात की पुष्टि की है कि हादसे में “22 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए।
ट्रेन (Train) थाईलैंड के उबोन रतचथानी प्रांत के लिए जा रही थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक क्रेन हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी, तभी वह ढह गई और गुजरती ट्रेन के ठीक उपर गिर गई। इससे ट्रेन (Train) पटरी से उतर गई और कुछ देर के लिए उसमें आग लग गई। बचाव कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वहां पहुंचे बचावकर्मी घायल लोगों को बचाने के लिए ट्रेन के मलबे को काटते हुए दिख रहे हैं।
#BREAKING: Dozens of people were killed and injured when a construction crane lifting a section of a bridge collapsed onto a passenger train in Sikhio, Thailand.pic.twitter.com/Ff7ioMReJG
— OSINT Spectator (@osint1117) January 14, 2026
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड के परिवहन मंत्री फिफाट रत्चाकिटप्रकर्ण ने कहा कि ट्रेन (Train) में 195 लोग सवार थे और अधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस क्रेन का उपयोग थाईलैंड में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बनाने के लिए 5.4 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट में किया जा रहा था। इस प्रोजेक्ट को चीन ने सपोर्ट किया हुआ है। इसका लक्ष्य चीन की विशाल “बेल्ट एंड रोड” बुनियादी ढांचा पहल के हिस्से के रूप में 2028 तक लाओस के माध्यम से बैंकॉक को चीन के कुनमिंग से जोड़ना है।
थाईलैंड में औद्योगिक और निर्माण स्थल दुर्घटनाएं लंबे समय से आम रही हैं। यहां सुरक्षा नियमों के ढीले कार्यान्वयन से अक्सर जानलेवा घटनाएं होती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
