24 घण्टे ऑनलाइन

सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम पर बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में मुहर लगी। पार्टी…

24GhanteOnline
August 17, 2025
1 min read

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम पर बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में मुहर लगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि सर्वसम्मति से उन्हें उम्मीदवार चुना गया है। राधाकृष्णन मूलतः तमिलनाडु से हैं।

झारखंड के थे राज्यपाल


चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन यानी सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) कोयंबटूर से दो बार के सांसद (1998 and 1999) रहे हैं। उनका जन्म 20 अक्तूबर 1957 को तिरुप्पुर, तमिलनाडु में हुआ था।

वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल (31 जुलाई 2024 से अभी तक) हैं। इससे पहले वो झारखंड के भी राज्यपाल थे। 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक वो झारखंड के राज्यपाल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।