सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति, मिले 452 वोट
सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) चुने गए देश के 17वें उपराष्ट्रपति। चुनाव में उन्हें 452 वोट मिले। वहीं, बी सुरद्शन रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा है। रेड्डी को 300 वोट मिले। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार…
24GhanteOnline
September 9, 20251 min read
सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) चुने गए देश के 17वें उपराष्ट्रपति। चुनाव में उन्हें 452 वोट मिले। वहीं, बी सुरद्शन रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा है। रेड्डी को 300 वोट मिले।
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) की जीत हुई है। जो नतीजे आए हैं उससे स्पष्ट होता है कि विपक्ष अपने सांसदों को एकजुट रहने में सफल नहीं हो पाया।
क्रॉस वोटिंग
एनडीए के कुल 427 सांसद थे, अगर मान लिया जाए कि जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के सभी 11 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाले, तो यह संख्या 438 पहुंचती है। लेकिन सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को कुल 452 वोट मिले यानी विपक्ष के 14 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की।
Tags:CP Radhakrishnan
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
