24 घण्टे ऑनलाइन

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

झारखंड । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कानूनी परेशानियां एक बार फिर से सुर्खियों में हैं ।झारखंड के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को राहुल गांधी (Rahul…

24GhanteOnline
May 24, 2025
3 min read

झारखंड । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कानूनी परेशानियां एक बार फिर से सुर्खियों में हैं ।झारखंड के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के खिलाफ गैर-जमानती वारंट  के वकील द्वारा दाखिल की गई पेशी से छूट की याचिका को खारिज करते हुए यह सख्त रुख अपनाया।

यह मामला वर्ष 2018 में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा दिए गए एक राजनीतिक भाषण से जुड़ा है। 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के एक अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने भारतीय जनता पार्टी  के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस भाषण को लेकर भाजपा नेता प्रताप कटियार ने 9 जुलाई 2018 को चाईबासा सीजेएम कोर्ट में राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था।

इसके बाद मामला झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर 20 फरवरी 2020 को रांची स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। वहां से केस रिकॉर्ड वापस चाईबासा की एमपी-एमएलए कोर्ट  में भेजा गया, जहां न्यायिक दंडाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी को समन जारी किया।

समन के बावजूद राहुल गांधी अदालत में हाज़िर नहीं हुए। इसके चलते पहले जमानती वारंट जारी किया गया, लेकिन तब भी वे पेश नहीं हुए। राहुल गांधी के वकील ने झारखंड हाईकोर्ट में वारंट पर रोक की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने 20 मार्च 2024 को निस्तारित कर दिया। इसके बाद जब चाईबासा कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की गई, तो वह भी खारिज कर दी गई।

घरों के अपशिष्ट का सदुपयोग कर 90 हजार से अधिक ग्राम बने स्वच्छ व सशक्त


अब चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट  ने सख्त रुख अपनाते हुए गैर-जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) जारी कर दिया है और राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को 26 जून को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। अगर वे इस बार भी अनुपस्थित रहते हैं, तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई संभव है। यह मामला न केवल राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की कानूनी स्थिति को प्रभावित कर सकता है, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी असर डाल सकता है। खासकर ऐसे समय में जब वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  पर आरोप है की भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने 2018 में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा के नेता प्रताप कटियार द्वारा चाईबासा कोर्ट  में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (Chief Judicial Magistrate) की अदालत में वाद दायर किया गया था। यह मामला रांची की एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था लेकिन चाईबासा में एमपी एमएलए कोर्ट  शुरू हुआ तो केस को चाईबासा ट्रांसफर कर दिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, बदले में मांगा ऐसा तोहफा जो बन जाए उनकी जिंदगी आसान

धनबाद में रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूल की छात्राओं ने DC, SSP समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते का संदेश दिया। लेकिन इस मुलाकात की खास बात यह रही कि राखी बांधने के बाद छात्राओं ने अपने…

झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। राहुल ने छात्रों की मांगों पर…

भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पलामू। झारखंड सरकार की कथित पुलिस कार्रवाई और अभ्यर्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आहूत ‘संपूर्ण झारखंड बंद’ (Samporna Jharkhand Bandh ) का मंगलवार को पलामू में भी…

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब विधानसभा मार्च के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) पर स्याही…