400km रेंज के साथ देश का पहला e-स्कूटर लॉन्च, Ola-Ather से टक्कर
सिंपल एनर्जी ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया जनरेशन मॉडल Simple One Gen 2 लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹1.39 लाख (इंट्रोडक्टरी, एक्स-शोरूम) रखी गई है. नए Simple One Gen 2 में पहले से ज्यादा शार्प डिजाइन और…

सिंपल एनर्जी ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया जनरेशन मॉडल Simple One Gen 2 लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹1.39 लाख (इंट्रोडक्टरी, एक्स-शोरूम) रखी गई है. नए Simple One Gen 2 में पहले से ज्यादा शार्प डिजाइन और बॉडी पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं. यह स्कूटर तीन नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिनमें Sonic Red, Aero X और Asphalt X शामिल हैं. कंपनी अपने सभी स्कूटर्स पर बैटरी और मोटर पर लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है. स्कूटर का मुकाबला ओला और एथर के लंबी रेंज वाले स्कूटरों से होगा.
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनी ने अपना नया स्कूटर Simple Ultra भी पेश किया है. Simple Ultra में 6.5 kWh की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि इसकी IDC सर्टिफाइड रेंज 400 किलोमीटर तक होगी. खास बात ये है कि यह 400 किमी की रेंज के साथ आने वाला देश का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. यह स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.77 सेकंड में पकड़ लेता है. फिलहाल कंपनी ने इस मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है.
Simple One Gen 2: बैटरी और रेंज
Simple One Gen 2 में सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी बड़ी बैटरी है. इसके टॉप वेरिएंट में अब 5 kWh की बैटरी दी गई है, जो पहले के मुकाबले 4 किलो हल्की बताई जा रही है. कंपनी के मुताबिक, यह वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 265 किलोमीटर तक की रेंज देगा. वहीं, 4.5 kWh बैटरी वेरिएंट की रेंज 236 किलोमीटर बताई गई है और एंट्री-लेवल 3.7 kWh वेरिएंट 190 किलोमीटर तक चल सकता है. बैटरी को नए बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ जोड़ा गया है और इसे IP67 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है.
फीचर्स और सॉफ्टवेयर
यह स्कूटर नए Simple OS पर चलता है, जिसमें कई नए सॉफ्टवेयर बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें Drop Safe फीचर है, जो स्कूटर गिरने पर उसे आगे बढ़ने से रोकता है. वहीं Super Hold फीचर चढ़ाई पर स्कूटर को संभालने में मदद करता है. इसके अलावा पार्किंग मोड और रियल-टाइम व्हीकल स्टेटस देखने की सुविधा भी मिलती है.
Simple One Gen 2 में 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ऑटो ब्राइटनेस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नॉन-टच इंटरफेस मिलता है. वेरिएंट के हिसाब से स्टोरेज भी अलग-अलग है, जिसमें टॉप वेरिएंट में 8 GB तक की इंटरनल मेमोरी मिलती है.
डिजाइन और चेसिस
Simple One Gen 2 का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प है और पूरी बॉडी पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं. इसमें नए डिजाइन के रियर-व्यू मिरर भी मिलते हैं. इसके अलावा अंदरूनी ढांचे में भी बदलाव किए गए हैं. यह स्कूटर अब नए चेसिस पर बना है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इससे 22 फीसदी ज्यादा मजबूती और स्टेबिलिटी मिलती है. इससे खासकर तेज रफ्तार पर स्कूटर की स्थिरता और राइड कॉन्फिडेंस बेहतर होता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
