24 घण्टे ऑनलाइन

बेड के नीचे न रखें ये चीज, चली जाएगी जाएगी बरकत

वास्तु शास्त्र में झाड़ू (Broom) से संबंधित कुछ खास नियमों जिक्र किया गया है, जिनका पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर में झाड़ू रखने की सही जगह के बारे…

24GhanteOnline
May 26, 2026
2 min read

वास्तु शास्त्र में झाड़ू (Broom) से संबंधित कुछ खास नियमों जिक्र किया गया है, जिनका पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर में झाड़ू रखने की सही जगह के बारे में भी बताया गया है, जो वास्तु नियमों के अनुसार तय की जाती है। गलत जगह झाड़ू रखने से जीवन में परेशानियां आ सकती है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

क्या झाड़ू (Broom) को बिस्तर के नीचे रखना ठीक है?


वास्तु शास्त्र के मुताबिक, झाड़ू को घर की साफ-सफाई के बाद हमेशा साफ जगह पर रखना चाहिए। वास्तु में झाड़ू रखने की सही दिशा और कुछ विशेष स्थान बताए गए हैं, जिनमें पलंग के नीचे बिस्तर के बीच का स्थान झाड़ू के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। इससे घर की खुशियों में कमी आ सकती है। घर में नकारात्मकता आती है। बिस्तर के नीचे के क्षेत्र में झाड़ू को रखने से देवी लक्ष्मी का अपमान होता है।

पूजनीय वस्तु है झाड़ू (Broom)


वास्तु शास्त्र में झाड़ू को पूजनीय वस्तु माना गया है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए कभी भी झाड़ू को पैर भी नहीं मारना चाहिए। वास्तु प्रथाओं के अनुसार, झाड़ू न केवल घर की सफाई के लिए बल्कि पूजा की वस्तु भी है।

घर में झाड़ू (Broom) रखने का सही नियम


- घर में कभी भी दो झाड़ू एक साथ नहीं रखनी चाहिए और परेशानियों से बचने के लिए झाड़ू को कभी भी एक दूसरे के ऊपर नहीं रखना चाहिए।
- झाड़ू को हमेशा घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रखना चाहिए।
- झाड़ू को रसोई घर में या बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए।
- घर में टूटी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
- पुरानी झाड़ू को शुक्रवार जैसे शुभ दिन पर घर से बाहर फेंकना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…