24 घण्टे ऑनलाइन

तांबे का लोटा चमका सकता है आपकी किस्मत, इन उपायों से बनेंगे बिगड़े काम

तांबा (Copper) को अत्यंत शुभ और पवित्र धातु माना जाता है। तांबा सेहत के लिए ही नहीं भाग्य के लिए भी लाभकारी है। मान्यतानुसार तांबे के लोटे (Copper Pot) से सूर्य देव को जल चढ़ाने से अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। इसके…

24GhanteOnline
February 7, 2026
2 min read

तांबा (Copper) को अत्यंत शुभ और पवित्र धातु माना जाता है। तांबा सेहत के लिए ही नहीं भाग्य के लिए भी लाभकारी है। मान्यतानुसार तांबे के लोटे (Copper Pot) से सूर्य देव को जल चढ़ाने से अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही तांबे के लोटे के कई और उपाय भी हैं जिन्हें अपनाने से जीवन मे चल रही धन की कमी जैसी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। आइए जानते हैं धन की कमी और अन्य परेशानियों (Financial Problems) से छुटकारा पाने के लिए तांबे के लोटे से किए जाने वाले उपाय कौन-कौनसे हैं जिन्हें अपनाया जा सकता है। माना जाता है कि ये उपाय अपनाना शुभ होता है।

धन की कमी को दूर करने का उपाय


आर्थिक परेशानी झेल रहे लोगों को प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे (Copper Pot) से उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। लोटे को साफ कर उसमें जल भरकर फूल और अक्षत डालकर सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। यह उपाय पैसों की कमी दूर करने के साथ-साथ जीवन में सुख समृद्धि लाता है।

निगेटिव एनर्जी दूर करने का उपाय

घर से निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) दूर करने के लिए मान्यतानुसार रात में तांबे के लोटे (Copper Pot) में जल भरकर सिरहाने रखना चाहिए। सुबह उठकर इस जल को किसी पौधे में डाल दें। इस उपाय से कुछ ही दिन में घर से निगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी। ऐसा रोजाना करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होगा और आपके मन में भी पॉजिटिविटी आएगी।

कार्य में आ रही बाधा दूर करने का उपाय

अगर आपको अपने काम में बार-बार किसी बाधा का सामना करना पड़ रहा है और काम बनते-बनते बिगड़ रहा हो तो तांबे के लोटे (Copper Pot) में जल भर कर उसमें थोड़ा सा सिंदूर डालकर सोते समय सिरहाने रखें। सुबह इस जल को तुलसी (Tulsi) को चढ़ा दें। काम में आ रही हर तरह की मुश्किलें दूर हो जा सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…