24 घण्टे ऑनलाइन

होली पर हिजाब की तरह तिरपाल ओढ़कर निकलें... यूपी के मंत्री का विवादित बयान

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ( Raghuraj Singh) ने अलीगढ़ में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि होली में जिसको रंग से बचना है वह तिरपाल (पॉलिथीन) का हिजाब पहने, जैसे मुस्लिम…

24GhanteOnline
March 11, 2025
2 min read

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ( Raghuraj Singh) ने अलीगढ़ में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि होली में जिसको रंग से बचना है वह तिरपाल (पॉलिथीन) का हिजाब पहने, जैसे मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं। पुरुष भी वैसे ही तिरपाल पहनें ताकि रंग से उनकी टोपी और शरीर बचा रहे, अगर ये नहीं कर सकते तो घर पर ही रहें।

मंत्री रघुराज सिंह ( Raghuraj Singh) ने आगे कहा कि होली में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के लिए तीन जगहें हैं- जेल जाएं, प्रदेश छोड़ दें या फिर यमराज के पास अपना नाम लिखवा लें। रघुराज सिंह ने यह भी कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर बनेगा, उन लोगों को बहुसंख्यकों का सम्मान करना चाहिए।

मंत्री रघुराज सिंह vने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साल में 52 बार जुमे आते हैं और होली एक दिन। इसलिए एक दिन देरी से नमाज पढ़ लें। अगर नमाज होली खेलने के वक्त ही पढ़नी है तो मेरा सुझाव है कि जैसे बेगम हिजाब पहनती हैं, वैसे ही एक तिरपाल पहन लें, ताकि रंगों से बच जाएं।

रंग व विकास की योजनाओं संग सुहावनी हो गई सरोजनीनगर की होलीः मुख्यमंत्री


उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली खेलने और राम मंदिर बनवाने को लेकर भी बयान दिया। मंत्री ने कहा कि AMU में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति लगा दूंगा। पहली ईंट मैं रखूंगा। अबू धाबी में मंदिर बन सकता है तो एएमयू में क्यों नहीं बन सकता है। इन लोगों को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। जो कठमुल्ले मंदिर का विरोध कर रहे हैं उनको कहना चाहूंगा कि तुम्हारे बाप दादाओं के पैसे से यूनिवर्सिटी संचालित नहीं होती। हम लोगों के पैसे से यूनिवर्सिटी संचालित होती है। इसलिए मंदिर बनना ही चाहिए। अपनी हद पार नहीं करनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।