24 घण्टे ऑनलाइन

‘कांवड़ यात्रा में शिवभक्त कम, गुंडे-मवाली ज्यादा..., सपा विधायक का बयान

संभल । यूपी के संभल जिले से सपा विधायक इकबाल महमूद (Iqbal Mahmood) ने कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा कि इसमें शिवभक्तों से ज्यादा गुंडे-मवाली शामिल हैं, जो जगह-जगह तोड़फोड़ कर रहे हैं।…

24GhanteOnline
July 21, 2025
2 min read

संभल । यूपी के संभल जिले से सपा विधायक इकबाल महमूद (Iqbal Mahmood) ने कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा कि इसमें शिवभक्तों से ज्यादा गुंडे-मवाली शामिल हैं, जो जगह-जगह तोड़फोड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की जगह जेल है। सरकार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

जगह-जगह तोड़फोड़ की जा रही है। ऐसे गुंडों की जगह जेल है। इनकी शक्ल पर भी गुंडाई दिख रही है। सरकार को चाहिए कि ऐसे गुंडे मवालियों को जेल भेजा जाना चाहिए। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। यह संभल सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक इकबाल महमूद (Iqbal Mahmood) का कहना है ।

रविवार को उन्होंने (Iqbal Mahmood) एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि कांवड़ियों ने मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चाें की वैन में तोड़फोड़ कर दी। लगातार तोड़फोड़ व मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। आगे कहा कि यह अच्छे काम के नाम के लिए जा रहे हैं लेकिन अच्छे काम नहीं कर रहे। यह लोग नर्क में जाएंगे।

विधायक ने सांसद इकरा हसन पर की गई टिप्पणी पर कहा कि विदेश में पढ़कर बेटी ने नाम रोशन किया और सांसद बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इकरा हसन की प्रशंसा की है।

सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आगे कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। हाहाकार मची हुई है। किसान, मजदूर और युवा परेशान है। सरकार मुद्दों से भटका रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें