24 घण्टे ऑनलाइन

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

लखनऊ: यूपी पुलिस में 32,679 सिपाही पदों पर भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बारिश के चलते भर्ती बोर्ड ने 9 परीक्षा केंद्रों की तारीख बदल दी है। इन केंद्रों पर अब PET 1 अक्टूबर की…

24GhanteOnline
September 30, 2026
2 min read
सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

लखनऊ: यूपी पुलिस में 32,679 सिपाही पदों पर भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बारिश के चलते भर्ती बोर्ड ने 9 परीक्षा केंद्रों की तारीख बदल दी है। इन केंद्रों पर अब PET 1 अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को होगी।

भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों में 8 अक्टूबर को होगी PET

फतेहपुर, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आजमगढ़ और मिर्जापुर के संबंधित पीएसी केंद्रों पर परीक्षा अब 8 अक्टूबर को होगी।

वहीं प्रयागराज, झांसी, लखनऊ, रायबरेली और अलीगढ़ समेत छह केंद्रों पर PET 1 अक्टूबर को तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी।

30 सितंबर को आएगा नया एडमिट कार्ड

जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 1 अक्टूबर से बदलकर 8 अक्टूबर की गई है, उनके संशोधित प्रवेश पत्र 30 सितंबर को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को नए प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार ही पहुंचना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित तारीख वाले अभ्यर्थियों के लिए पुराना प्रवेश पत्र मान्य नहीं होगा।

बारिश के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब अभ्यर्थियों को अपने नए एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी समय रहते जांचने की सलाह दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।