24 घण्टे ऑनलाइन

कुछ भी नहीं किया गया... कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर की वैधता पर उठाया सवाल

बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस विधायक कोथुर मंजूनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर के असर पर संदेह जताकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया था। श्री मंजूनाथ ने ऑपरेशन के…

24GhanteOnline
May 16, 2025
2 min read

बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस विधायक कोथुर मंजूनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर के असर पर संदेह जताकर विवाद खड़ा कर दिया है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया था।

श्री मंजूनाथ ने ऑपरेशन के नतीजों पर संदेह जताया और मारे गए आतंकवादियों की संख्या और पाकिस्तानी आतंकवादी ढांचे को हुए नुकसान की सीमा पर असंगत रिपोर्टों की ओर इशारा किया है।

“क्या उन्होंने पुष्टि की है कि कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए हैं? वे आतंकवादी कौन थे जिन्होंने हमारी सीमा पार की? उनकी पहचान क्या है? सीमा पर कोई सुरक्षा क्यों नहीं थी? वे कैसे भाग गए?” विधायक ने आतंकवाद के मूल कारणों को संबोधित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और सुझाव दिया कि ऑपरेशन खुफिया चूक को दर्शाता है।
उनकी टिप्पणी की विभिन्न हलकों से तीखी आलोचना हुई, विरोधियों ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा प्रयासों और सशस्त्र बलों के बलिदान को कमजोर करने का आरोप लगाया। ऑपरेशन के समर्थकों ने चेतावनी दी कि इस तरह के सार्वजनिक संदेह से सेना का मनोबल गिर सकता है और संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों का राजनीतिकरण हो सकता है।

ये ट्रेलर था, सही समय पर पूरी पिक्चर भी दिखाएंगे…, राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को चेतावनी


दूसरी ओर कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता दोहराई और केंद्र के आतंकवाद विरोधी प्रयासों का समर्थन किया तथा विधायक के बयान से पूरी तरह किनारा कर लिया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर संदेह जताने वाली श्री मंजूनाथ की विवादास्पद टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर डॉ़ परमेश्वर ने कहा “ मैंने बयान नहीं देखा है, लेकिन हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में केंद्र सरकार और सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…