'रोहित शर्मा मोटे हैं'..., कांग्रेस नेता ने कहा 'मोटा' और बताया खराब कप्तान
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमी-फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को 44 रनों से मात दी और टीम की यह लगातार…
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमी-फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को 44 रनों से मात दी और टीम की यह लगातार तीसरी जीत रही है। वहीं, जीत के जश्न के बीच कांग्रेस की एक महिला नेता ने रोहित (Rohit Sharma) को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। जिसको लेकर फैंस में काफी नाराजगी है।
दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहित शर्मा के खिलाफ विवादित बयान दिया है। शमा ने रोहित (Rohit Sharma) को ‘मोटा’ बताया और उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठा दिए हैं। कांग्रेस नेत्री ने लिखा, ‘रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा है। उसे वजन कम करने की जरूरत है। साथ ही वह भारतीय टीम का अब तक का सबसे निराशाजनक कप्तान है।’
एक अन्य पोस्ट में शमा मोहम्मद ने कहा, ‘गांगुली, तेंडुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री जैसे पूर्व के लोगों की तुलना में उनमें ऐसा क्या विश्वस्तरीय है। वह एक औसत कप्तान होने के साथ-साथ औसत खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान होने का सौभाग्य मिला है।’ हालांकि, कांग्रेस नेता ने बाद में ये दोनों पोस्ट डिलीट कर दिये हैं।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘जो राहुल गांधी की कप्तानी में 90 चुनाव हार चुका हो, वो रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि दिल्ली में 6 बार शून्य चुनाव में 90 हार अच्छी है, लेकिन T20 वर्ल्ड कप जीतना नहीं। कप्तान के तौर पर रोहित का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत शानदार है।’
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
