24 घण्टे ऑनलाइन

कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, आरती करते वक्त झुलस गई थीं

अहमदाबाद। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास (Dr. Girija Vyas) का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां…

24GhanteOnline
May 2, 2025
1 min read

अहमदाबाद। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास (Dr. Girija Vyas) का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 80 वर्ष की थीं।

गुरुवार शाम अहमदाबाद के अस्पताल में उनकी मौत हुई, जिसके बाद उदयपुर के एक निजी अस्पताल से अहमदाबाद रेफर किया गया था। अब उनका पार्थिव शरीर उदयपुर आ गया है। गोपाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उदयपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन से राजस्थान में शोक की लहर है। गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। इसमे वे 90 फीसदी तक झुलस गई थीं।

पाकिस्तान की दहाड़ से आप बहरे हो जाओगे: बिलावल भुट्टो


गिरिजा व्यास पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह की सरकार में साल 2013 से 2014 आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री रही थी। उदयपुर लोकसभा से सांसद रहते हुए व्यास नरसिम्हा राव सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय राज्य मंत्री रही थीं। व्यास (Dr. Girija Vyas) राजस्थान सरकार में भी मंत्री रही थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा

वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वडोदरा दौरे के दौरान जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया (National Gold Medalist Vishwa) उनसे मुलाकात कर भावुक हो गईं। प्रधानमंत्री को…

गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती

भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन को जहरीली शराब के सेवन…

भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं

भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की…

सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत

अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का…