24 घण्टे ऑनलाइन

Bigg Boss 19: शुरू हुआ घरवालों का क्लेश, अनुज कपाड़िया पर लगा ये आरोप

Bigg Boss 19 में पहले नॉमिनेशन टास्क के बाद से ही माहौल बदला हुआ नजर आ रहा है। घरवाले सोच में पड़ गए हैं कि आखिर उन्हें कैसे इस शो में बने रहना होगा। वहीं बिग बॉस 19 में इस हफ़्ते के नॉमिनेशन के बाद, कंटेस्टेंट्स के…

24GhanteOnline
August 28, 2025
3 min read

Bigg Boss 19 में पहले नॉमिनेशन टास्क के बाद से ही माहौल बदला हुआ नजर आ रहा है। घरवाले सोच में पड़ गए हैं कि आखिर उन्हें कैसे इस शो में बने रहना होगा। वहीं बिग बॉस 19 में इस हफ़्ते के नॉमिनेशन के बाद, कंटेस्टेंट्स के बर्ताव में आए बदलावों ने एक नया ड्रामा खड़ा कर दिया है। गौरव खन्ना लीड निशाना बनकर उभरे हैं, यहां तक कि उनके घर के काम भी बदल दिए गए हैं। इसी बीच गौरव असल जिंदगी में पिता बनने को लेकर अपनी बात रखते हुए नजर आए।

एक तरफ सभी ने मिलकर गौरव को घर से बेघर होने के लिए चुना है। वहीं आग में घी डालने का काम करते हुए अमाल मलिक ने मजाक में कहा कि अब गौरव उनकी मां की तरह बर्ताव कर रहे हैं, बार-बार उन्हें लिखने से टोकते हुए। तान्या मित्तल भी इमोशनल नजर आईं, जब उन्होंने कुनिका को बताया कि घरवाले लगातार उनकी निजी ज़िंदगी की टोह लेते रहते हैं, जिससे उन पर दबाव पड़ता है।

पिता बनना चाहते हैं गौरव खन्ना


कुनिका ने उन्हें सीमाएं तय करने की सलाह दी और तान्या को याद दिलाया कि वह यहां अपनी सफाई देने या किसी को शादी का प्रस्ताव देने नहीं आई हैं। दूसरी तरफ गौरव खन्ना मृदुल से परिवार शुरू करने के बारे में एक दिल खोलकर बातचीत करते नज़र आए। जब ​​उनसे पूछा गया कि क्या वह बच्चे चाहते हैं, तो गौरव ने स्वीकार किया कि वह चाहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी की सोच अलग है।

 











View this post on Instagram






















 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


उन्होंने बताया, “बच्चा एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। मैं दिन भर काम करता हूं, और अगर मेरी पत्नी भी नौकरी करने लगे, तो बच्चे को किसी और की देखभाल में छोड़ना ठीक नहीं लगेगा।” उनकी बात सुनकर मृदुल ने जवाब दिया कि देखते हैं, शायद दो या तीन साल बाद, जिस पर गौरव ने सहमति में सिर हिलाया। वहीं घर के कामों को लेकर भी बहस देखने को मिली। दरअसल बर्तन धोते-धोते थक चुके गौरव ने मदद मांगी थी, ज़ीशान ने तुरंत बताया कि गौरव ने पहले भी यही शिकायत खारिज की थी।

गौरव पर लगा ज्यादा दाल खाने का आरोप


दाल की एक कटोरी को लेकर बात बिगड़ गई, जहां नेहल ने गौरव पर ज़्यादा दाल खाने का आरोप लगाया। ज़ीशान, नेहल और अमाल के बीच तीखी झड़प हुई, जिन्होंने गौरव के व्यवहार की आलोचना की। इस हंगामे के बीच, अमाल मलिक भावुक हो गए और बिग बॉस के कैमरे का इस्तेमाल किसी ख़ास को मैसेज भेजने के लिए किया। नाम बताए बिना, उन्होंने वफादारी का वादा करते हुए कहा, “अभी सिर्फ तीन दिन हुए हैं और मुझे तुम्हारी याद आ रही है। मुझे यहां कोई और नहीं मिलेगा। इस शो के बाद जब हम मिलेंगे, तो हम अच्छी तरह से बात करेंगे।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।