आसमान में धू-धूकर जलने लगा यात्री विमान, हुआ जोरदार धमाका और...
जर्मनी की बजट एयरलाइन कोंडोर (Condor Airlines) का एक यात्री विमान उस समय संकट में आ गया जब उसके बोइंग 757-300 के इंजन में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आग लग गई। विमान में 273 यात्री और आठ क्रू मेंबर सवार थे और यह ग्रीस…
जर्मनी की बजट एयरलाइन कोंडोर (Condor Airlines) का एक यात्री विमान उस समय संकट में आ गया जब उसके बोइंग 757-300 के इंजन में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आग लग गई। विमान में 273 यात्री और आठ क्रू मेंबर सवार थे और यह ग्रीस के कॉर्फू से डसेलडोर्फ (जर्मनी) जा रहा था।
रिपोर्टों के मुताबिक, पायलट ने तुरंत खराब इंजन को बंद कर दिया और करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद इटली के ब्रिंडिसी कस्बे में आपातकालीन लैंडिंग कराई। इस दौरान विमान केवल एक इंजन की मदद से हवा में टिका रहा।
✈️ The plane caught fire mid-air: 273 Condor passengers nearly burned alive
A Condor Boeing 757 flying from Corfu to Düsseldorf burst into flames right after takeoff: the right engine compartment caught fire. There were 273 passengers on board.
According to witnesses, a loud… pic.twitter.com/H9dFvwNim9
— NEXTA (@nexta_tv) August 17, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 18 सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विमान के दाहिने इंजन से लगातार चिंगारियां और लपटें निकल रही हैं, मानो कोई बड़ा धमाका होने वाला हो। यह खतरनाक नज़ारा लगभग 15 सेकंड तक जारी रहा।
कोंडोर एयरलाइंस (Condor Airlines) ने इस घटना पर यात्रियों से माफी मांगी। बताया गया कि डसेलडोर्फ जाने वाले यात्रियों को शहर में होटल न मिलने के कारण हवाई अड्डे पर ही रात गुजारनी पड़ी, जबकि अगले दिन उन्हें सुरक्षित रवाना किया गया।
फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है और राहत की बात यह है कि सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
