लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने की पूरी रूपरेखा तैयार: मुख्यमंत्री सैनी
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को…
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।
हरियाणा में अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में लौटी तो ‘लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सभी महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में लौटी है।
मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) से जब इस योजना को लागू करने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मौजूदा सरकार को सत्ता में आए तीन महीने हो चुके हैं। हमने इसकी (योजना की) पूरी रूपरेखा बना ली है।
सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा, बजट सत्र आने वाला है और हम इस योजना के लिए बजट प्रावधान करेंगे। भाजपा जो वादे करती है, उन्हें पूरा करती है। पहले भी हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। सैनी कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
