कुनाल कामरा ने पहनी ऐसी टी-शर्ट की मच गया बवाल, कुत्ते के साथ लिखा 'RSS' जैसा शब्द
कॉमेडियन कुनाल कामरा (Kunal Kamra) एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक टी-शर्ट पहनकर एक फोटो शेयर की, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस टी-शर्ट पर कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का…
कॉमेडियन कुनाल कामरा (Kunal Kamra) एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक टी-शर्ट पहनकर एक फोटो शेयर की, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस टी-शर्ट पर कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मजाक उड़ाया गया था। इस पर BJP ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और मंगलवार को पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी है।
महाराष्ट्र के मंत्री और BJP के सीनियर नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने चेतावनी दी है कि पुलिस ऑनलाइन ‘आपत्तिजनक’ कंटेंट पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। बावनकुले ने सोमवार को कामरा के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पुलिस ऐसे किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ एक्शन लेगी।” इस पोस्ट में एक कुत्ते की तस्वीर वाली टी-शर्ट के साथ BJP के वैचारिक गुरु RSS का ज़िक्र था।
इस बात से गुस्साए शिवसेना कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बाद में मुंबई के खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब के साथ-साथ उस होटल को भी नुकसान पहुंचाया, जहां कामरा का शो हुआ था। ताजा विवाद के बाद, कामरा (Kunal Kamra) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि RSS का जिक्र करने वाली तस्वीर किसी कॉमेडी क्लब में नहीं खींची गई थी।
कामरा (Kunal Kamra) की इस पोस्ट के बाद पूरे देश भर में बीजेपी नेता विरोध जता रहे हैं। BJP नेताओं ने इस पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अपमानजनक और भड़काने वाला बताया है। कुनाल कामरा अक्सर अपने पोस्ट औरकॉमेडी की वजह से विवादों में रहते हैं, उनके जोक्स में अक्सर दक्षिणपंथियों पर तंज किया जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
