पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुआ कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार
वडोदरा। नरेंद्र मोदी (PM Modi) ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वो राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आज सुबह ही उन्होंने वडोदरा के रोड शो…
वडोदरा। नरेंद्र मोदी (PM Modi) ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वो राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आज सुबह ही उन्होंने वडोदरा के रोड शो में हिस्सा लिया। गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो (PM Modi Road Show) में अंतरराष्ट्रीय छात्रों समेत कई लोग शामिल हुए। पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में वडोदरा का धन्यवाद किया।
इस रोड शो के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। सफल ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के रोड शो में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का रोड शो बहुत अच्छा लगा। हमें गर्व है कि पीएम मोदी (PM Modi) हमसे मिले। सोफिया कुरैशी देश की बेटी हैं, उन्होंने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया। उनकी मां हलीमा बीबी ने कहा कि पीएम मोदी जी से मिलकर मुझे खुशी हुई। ऑपरेशन सिंदूर से महिलाएं और बहनें खुश हैं।
यहां मौजूद कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई संजय कुरैशी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) यहां आए तो ये हमारे लिए एक शानदार पल था। हम उन्हें पहली बार देख पाए। इशारों से उन्होंने हमारा अभिवादन किया। मैं सुरक्षा बलों और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरी बहन को यह मौका दिया। एक महिला उन महिलाओं का बदला ले रही है जिन्होंने इतना कुछ सहा है, इससे बेहतर क्या हो सकता है?
ट्रिपल मर्डर से दहला जौनपुर, पिता और दो बेटों की हथौड़े से कूच कर निर्मम हत्या
वडोदरा में पीएम मोदी (PM Modi) के रोड शो पर कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शायना सुनसारा ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर हमें अच्छा लगा। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है। सोफिया मेरी जुड़वा बहन है। जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है, तो इससे न केवल मुझे बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। वह अब केवल मेरी बहन नहीं बल्कि देश की बहन भी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा
वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वडोदरा दौरे के दौरान जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया (National Gold Medalist Vishwa) उनसे मुलाकात कर भावुक हो गईं। प्रधानमंत्री को…
गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती
भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन को जहरीली शराब के सेवन…
भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं
भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की…
सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत
अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का…
