24 घण्टे ऑनलाइन

प्रयागराज में कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी

प्रयागराज: जिले के फाफामऊ में सोमवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ। यहां अचानक से एक कोल्ड स्टोर (Cold Storage) की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से उस समय कोल्ड स्टोर में काम कर रहे कई मजदूर चपेट में आ गए और मलबे…

24GhanteOnline
March 23, 2026
1 min read
प्रयागराज में कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी

प्रयागराज: जिले के फाफामऊ में सोमवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ। यहां अचानक से एक कोल्ड स्टोर (Cold Storage) की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से उस समय कोल्ड स्टोर में काम कर रहे कई मजदूर चपेट में आ गए और मलबे में दब गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए।

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में 8 से 10 मजदूरों के हताहत होने की खबर है, लेकिन अभी तक पुलिस-प्रशासन के द्वारा इसकी पुष्टी नहीं की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।