24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

गर्मियां में मन अकसर ठंडी-ठंडी चीजें खाने का करने लगता है। ऐसी ही चीजों में आइसक्रीम का नाम सबसे पहले लिया जाता है। बच्चे हों या बड़े, आइसक्रीम का मीठा स्वाद और ठंडक हर किसी को बेहद पसंद होती है। धूप और गर्मी से राहत…

24GhanteOnline
June 15, 2026
2 min read

गर्मियां में मन अकसर ठंडी-ठंडी चीजें खाने का करने लगता है। ऐसी ही चीजों में आइसक्रीम का नाम सबसे पहले लिया जाता है। बच्चे हों या बड़े, आइसक्रीम का मीठा स्वाद और ठंडक हर किसी को बेहद पसंद होती है। धूप और गर्मी से राहत देने वाली ये आइसक्रीम कई तरह के फेलेवर में आती है। हालांकि कॉफी आइसक्रीम (Coffee Ice Cream) की बात ही निराली है। कॉफी आइसक्रीम एक लाजवाब डिजर्ट रेसिपी है, जो कॉफी और क्रीम लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसे कुछ ही इनग्रेडिएंट्स की मदद से घर पर ही बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी कॉफी आइसक्रीम (Coffee Ice Cream) ।

कॉफी आइसक्रीम (Coffee Ice Cream) बनाने के लिए सामग्री-


-2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर
- 1/2 कप चीनी
-1 कप दूध
-2 कप फुल क्रीम
- 2 चम्मच वनिला एसेंस

कॉफी आइसक्रीम (Coffee Ice Cream)  बनाने का तरीका-


- कॉफी आइसक्रीम (Coffee Ice Cream) बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चीनी और क्रीम डालकर तब तक फेंटे जब तक चीनी घुल न जाए और क्रीम फ्लफी न हो जाए।

- अब वनिला एसेंस के साथ इसमें दूध डालकर कॉफी मिलाएं। इन सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

- इसके बाद इसे एक बर्तन में डालकर फ्रीजर में फ्रीज होने के लिए रख दें।

- कॉफी आइसक्रीम (Coffee Ice Cream) जब जमकर रेडी हो जाए तो उसे आइसक्रीम स्कूप से निकालकर ऊपर से कॉफी पाउडर डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।