24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी स्किन की हर समस्या का इलाज है ये जादुई तेल

त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए नारियल तेल (Coconut Oil) लगाने की सलाह दी जाती है। सर्दी हो या गर्मी लोग इसे हर मौसम में लगाना फायदेमंद साबित होता है। नारियल तेल में एंटीमाइक्रोबियल (बैक्टीरिया से लड़ने वाला)…

24GhanteOnline
February 18, 2026
3 min read

त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए नारियल तेल (Coconut Oil) लगाने की सलाह दी जाती है। सर्दी हो या गर्मी लोग इसे हर मौसम में लगाना फायदेमंद साबित होता है। नारियल तेल में एंटीमाइक्रोबियल (बैक्टीरिया से लड़ने वाला) और एंटी इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाला) जैसे गुण पाए जाते हैं। वहीं, इसका उपयोग एटॉपिक डर्मेटाइटिस जैसी त्वचा समस्या में भी लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा, यह खास तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने का भी काम करता है। इसके अलावा, नारियल तेल (Coconut Oil)  का उपयोग त्वचा की जलन और त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने का भी काम करता है। रोजाना नारियल तेल लगाने से त्वचा में कसाव आता है, साथ ही साथ दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं।

नारियल तेल (Coconut Oil)  के फायदे


- नारियल तेल (Coconut Oil)  त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। यह मृत त्वचा को हटाकर रंग निखारता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है।

- नारियल का तेल (Coconut Oil)  त्वचा में कोलेजन को बढ़ाकर झुर्रियों से बचाव व इसमें सुधार का काम कर सकता है।

- नारियल तेल की मदद से होंठ को फटने से बचाया जा सकता है। इसे रोजाना लगाने से होंठ नहीं फटेंगे और इससे होंठों की मृत कोशिकाएं भी निकल जाएंगी।

- नारियल तेल एक अच्छे क्लींजिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है, जिससे चेहरे से धूल, मृत कोशिकाओं और गंदगी को हटाने में मदद मिल सकती है।

- चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करने में नारियल तेल का उपाय फायदेमंद साबित होता है।

- त्वचा में नमी की कमी त्वचा के रूखेपन का कारण बन सकती है। यहां नारियल तेल के लाभ देखे जा सकते हैं। नारियल तेल का उपयोग त्वचा को हाइड्रेट करने का काम कर सकता है, जिससे त्वचा के रूखेपन को कम करने में मदद मिल सकती है।

- नारियल तेल की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को भी हटा सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के ऊपर नारियल तेल का टॉपिकल उपयोग फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल की मसाज से त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद मिल सकती है

- नारियल तेल का इस्तेमाल कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। नारियल का तेल मुहांसे करने वाले जीवाणुओं को अच्छे से मारता है।

- अगर आप की त्वचा पर कोई कट या फिर घाव है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें, यह घाव को माइक्रोबियल संक्रमण से बचाता है।

- नारियल तेल के उपयोग से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है। नारियल तेल में विटामिन-ई की मात्रा पाई जाती है। विटामिन-ई डार्क सर्कल की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

- नारियल तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा को फटने से बचाता है।

- नारियल तेल (Coconut Oil)  का इस्तेमाल आप स्क्रब के तौर पर भी कर सकते है। इसके लिए नारियल तेल में शक्कर मिलाकर पूरे शरीर पर धीरे-धीरे रगड़ें और साफ पानी से धो ले। ऐसा करने से त्वचा में चमक आ जाएगी।

- त्वचा के अलावा बालों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। सिर में पांच मिनट तक मसाज करने से न सिर्फ रक्त संचार में वृद्धि होती है, बल्कि यह खो चुके पोषक तत्वों की भी भरपाई करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।